More
    HomeNationalहरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नतीजों पर Rahul Gandhi क्या बोले?

    हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नतीजों पर Rahul Gandhi क्या बोले?

    Published on

    spot_img

    हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का बयान आया है। चुनाव के नतीजे मंगलवार को आ गए थे लेकिन कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया बुधवार को आई है।

    सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनाव नतीजों के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में जम्मू-कश्मीर के लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने हरियाणा के नतीजों को अप्रत्याशित बताया है।

    उन्होंने सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया है।

    हरियाणा बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। जबकि, कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं।

    जम्मू-कश्मीर चुनाव में INDIA गठबंधन ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की है। गठबंधन में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे ज्यादा 42, कांग्रेस को 6 और CPI (M) को एक सीट मिली है।

    कांग्रेस ने हरियाणा में पार्टी की हार मानने से इनकार कर दिया है, साथ ही नतीजों में हेरफेर और गड़बड़ी करने का आरोप भी लगाया है।

    राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस मसले पर कहा है कि हरियाणा में अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे

    राहुल गांधी ने ट्वीट किया है- “जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया – प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।”

    “सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। हक़ का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।”

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this