More
    HomeNationalPriyanka Gandhi फिलिस्तीन के सपोर्ट वाला बैग लेकर पहुंची संसद, बीजेपी ने...

    Priyanka Gandhi फिलिस्तीन के सपोर्ट वाला बैग लेकर पहुंची संसद, बीजेपी ने किया हंगामा

    Published on

    spot_img

    संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। कांग्रेस महासचिव और सांसद Priyanka Gandhi ने सोमवार को एक बैग लेकर संसद पहुंची।

    इस बैग पर फिलिस्तीन लिखा हुआ था। साथ ही बैग पर फिलिस्तीन से जुड़े प्रतीक बने हुए थे। जिसमें एक तरबूज भी शामिल था। आपको बता दें कि तरबूज को फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। फिलिस्तीनी लोग एकजुटता दिखाने के लिए अक्सर कटे हुए तरबूज की तस्वीर और इमोजी का इस्तेमाल करते है।

    Priyanka Gandhi ने कई मौकों पर किया है गाजा का समर्थन

    Priyanka Gandhi कई मौकों पर गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती रही है। इससे पहले दिल्ली में फिलिस्तीनी दूतावास प्रमुख आबिद अलरजाक अबू जाजर ने पिछले हफ्ते प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। फिलिस्तीनी राजदूत ने Priyanka Gandhi को वायनाड की जीत पर बधाई दी थी। Priyanka Gandhi ने जून में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी। प्रियंका ने गाजा में इजरायल सरकार की कार्रवाई को नरसंहारकारी बताया था।

    गांधी परिवार तुष्टीकरण का बैग ढोता है- संबित पात्रा

    Priyanka Gandhi के फिलिस्तीन बैग पर बीजेपी नेता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार हमेशा से ही तुष्टीकरण का बैग ढोता रहा है। चुनावों में उनकी हार का कारण तुष्टीकरण का बैग ही है।

    हमास-इजरायल के बीच चल रहा है युद्ध

    आपको बता दें कि पिछले 1.5 साल से इजरायल और हमास के बीच में युद्ध चल रहा है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर हमला कर दिया था। इसके जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ सैन्य युद्ध छेड़ दिया है। अब तक इस युद्ध में 44 हजार से अधिक फिलिस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं।

    बीते शनिवार को इजरायल ने गाजा में हमला किया। इस हमले में 18 फिलिस्तीनी लोग मारे गए हैं। इजरायली सेना ने बताया कि मारे गए लोग शरणार्थियों और राहत सामग्री के भंडार की आड़ में छिपे हुए हथियारबंद लड़ाके थे। इजरायल ने दूसरा बड़ा हमला गाजा सिटी में किया। वहां पर एक महिला और उसके बच्चे समेत सात लोग मारे गए।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this