More
    HomeNationalPriyanka Gandhi ने ली सांसद पद की शपथ, गांधी परिवार का तीसरा...

    Priyanka Gandhi ने ली सांसद पद की शपथ, गांधी परिवार का तीसरा सदस्य संसद में

    Published on

    spot_img

    कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने केरल के वायनाड से उप चुनाव जीता था। प्रियंका गांधी ने सांसद पद की शपथ ली है।

    Priyanka Gandhi ने आज यानी 28 नवंबर को संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। Priyanka Gandhi ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी की भी संसद में एंट्री हो गई है। प्रियंका गांधी के शपथ के दौरान भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी भी मौजूद रहे।

    Priyanka Gandhi के शपथ के दौरान उनके बेटे और बेटी भी संसद भवन में मौजूद थे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपनी मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के साथ संसद भवन पहुंची। सोनिया गांधी ने प्रियंका के सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा कि मैं बहुत खुश हूं।

    संविधान की किताब लेकर Priyanka ने ली शपथ

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रियंका गांधी को शपथ ग्रहण के लिए बुलाया तो वो हाथ में संविधान का किताब लेकर पहुंची और शपथ ली। शपथ ग्रहण लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा-

    मैं प्रियंका गांधी वाड्रा…जो लोक सभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगी तथा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी। आपको बता दें कि पूरे शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी अपने हाथ में संविधान की प्रति रखी हुई थी।

    राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली से चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने वायनाड की सीट खाली कर दी थी। राहुल गांधी के सीट छोड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतारा था। प्रियंका गांधी ने अपने डेब्यू चुनाव में बड़ी जीत हासिल की। प्रियंका गांधी ने 4 लाख 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की।

    Priyanka ने दिल्ली विश्वविद्यालय से की है पढ़ाई

    Priyanka Gandhi का जन्म 12 जनवरी 1972 को नई दिल्ली में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल से हुई थी। लेकिन साल 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। इसके बाद सुरक्षा कारणों से उन्हें दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई शुरू की।

    Priyanka Gandhi ने 1993 में दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। वहीं, साल 2010 में यूनिवर्सिटी ऑफ संडरलैंड, यूके से दूरस्थ शिक्षा के जरिए बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। प्रियंका गांधी की शादी साल 1997 में व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा से शादी की। दोनों ने 12 साल के दोस्ती के बाद शादी की थी। प्रियंका गांधी के दो बच्चे हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...