राहुल गांधी के वायनड लोकसभा सीट छोड़ने के बाद कांग्रेस ने Priyanka Gandhi को चुनाव मैदान में उतारा था।
केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ी जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक प्रियंका गांधी को 622,338 वोट मिला। Priyanka Gandhi ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी से 4 लाख 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की हैं।
Priyanka Gandhi ने अपने डेब्यू चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। इसी जीत के साथ प्रियंका गांधी पहली बार संसद में पहुंचेगी। अब गांधी परिवार का तीन सदस्य संसद का हिस्सा होगा। सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद है। वहीं, राहुल गांधी लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष है। अब प्रियंका गांधी की भी लोकसभा में एंट्री हो गई है।
Priyanka Gandhi ने जीत के लिए वायनाड की जनता का धन्यवाद किया
प्रियंका गांधी की इस जीत को लेकर उनकी पार्टी और समर्थक बेहद उत्साहित हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने जीत के लिए वायनाड की जनता का धन्यवाद जताया। प्रियंका ने लिखा कि आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं।
यह जीत आपकी जीत है- Priyanka Gandhi
उन्होंने आगे कहा कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि समय के साथ, आप वास्तव में यह महसूस करें कि यह जीत आपकी जीत है। जिस व्यक्ति को आपने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है वह आपकी आशाओं और सपनों को समझता है और आपके लिए लड़ता है। मैं संसद में आपकी आवाज बनने के लिए उत्सुक हूं। मुझे यह सम्मान देने के लिए धन्यवाद और इससे भी अधिक आपने मुझे जो अपार प्यार दिया है उसके लिए धन्यवाद।
राहुल आप सभी में सबसे बहादुर हैं- Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी ने कहा कि यूडीएफ में मेरे सहकर्मी, पूरे केरल के नेता, कार्यकर्ता और मेरे कार्यालय के सहकर्मी जिन्होंने इस अभियान में अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। मेरी मां, रॉबर्ट और मेरे दो रत्नों- रेहान और मिराया, आपने मुझे जो प्यार और साहस दिया है उसके लिए कोई भी आभार पर्याप्त नहीं है। प्रियंका गांधी ने अंत में राहुल गांधी के बारे में लिखा। उन्होंने लिखा कि मेरे भाई, राहुल, आप उन सभी में सबसे बहादुर हैं… मुझे रास्ता दिखाने और हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।


