More
    HomeNationalPriyanka Gandhi Vadra की संपत्ति पर सियासत! कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार

    Priyanka Gandhi Vadra की संपत्ति पर सियासत! कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार

    Published on

    spot_img

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) की संपत्ति को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया कि संपत्ति को लेकर कांग्रेस नेता के हलफनामे में विसंगतियां हैं। बीजेपी के इन आरोपों को कांग्रेस ने निराधार बताया है।

    दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने वायनाड में होने वाले लोकसभा उपचुनाव (Wayanad by-election) के लिए नामांकन किया है। पर्चा दाखिल करने के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रिहान मौजूद रहे।

    गांधी परिवार के इस जुटान की तस्वीर सोशल मीडिया पर आई तो बीजेपी ने हल्ला बोल दिया। बीजेपी ने प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के नामांकन को “वंशवादी राजनीति की जीत और योग्यता की हार” करार दिया। बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि वित्तीय संपत्तियों पर प्रियंका के हलफनामे में विसंगतियां हैं।

    बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा की तरफ से चुनावी हलफनामे में घोषित संपत्ति उनकी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति से काफी कम है।

    प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अपनी संपत्ति 12 करोड़ रुपये घोषित की है, जिसमें शिमला में उनका घर, आभूषण, बैंक में सावधि जमा, दिल्ली के महरौली में फार्म हाउस का एक हिस्सा शामिल है, जिसमें उनके भाई राहुल गांधी शेयरहोल्डर हैं।

    कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा है कि वे प्रियंका गांधी वाड्रा को यह भूलकर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी शादी मुरादाबाद के एक अमीर उद्योगपति परिवार में हुई है और उन्हें अपनी दादी इंदिरा गांधी से संपत्ति में हिस्सा विरासत में मिला है। कांग्रेस पार्टी ने आगे कहा है कि बीजेपी के कई नेताओं के पास अज्ञात स्रोतों से कई करोड़ रुपये की बड़ी संपत्ति है।

    बीजेपी ने प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति को लेकर भी सवाल उठाए हैं। बीजेपी का आरोप है कि प्रियंका गांधी के चुनावी हलफनामे में घोषित रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति आयकर विभाग की ओर से की गई डिमांड से कम है।

    बीजेपी के मुताबिक आयकर विभाग ने कुल 75 करोड़ रुपये की डिमांड की है, जबकि प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी हलफनामे में पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति करीब 65 करोड़ रुपए बताई है।

    इसपर रॉबर्ट वाड्रा ने भी बीजेपी पर पलटवार किया है। रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि बीजेपी के आरोप बेबुनियाद हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका ने हमेशा परिवार और देश के लोगों के लिए मेहनत की है।

    खरगे पर कांग्रेस का जवाब

    बीजेपी ने गांधी परिवार पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने DM दफ्तर के अंदर नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान किया। कांग्रेस ने बीजेपी के इन आरोपों पर कहा कि BJP झूठ बोल रही है। आप नामांकन की फोटो देखिए। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आगे की सीट पर बैठे हैं। जबकि CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी पीछे बैठी हैं।

    कांग्रेस का कहना है कि BJP ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर झूठ फैलाया। अब ये बात सबके सामने है। कांग्रेस ने कहा है कि BJP को, नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

    गांधी परिवार पर वंशवादी राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने कहा है कि प्रियंका गांधी को अब तक प्रमोट ही किया गया है, इसके बावजूद कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर सकीं।

    बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस में योग्यता के लिए कोई जगह नहीं है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...