More
    HomeSportsआसान जीत के साथ PV Sindhu पहुंची सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के...

    आसान जीत के साथ PV Sindhu पहुंची सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में

    Published on

    spot_img

    दो बार की ओलंपिक पदक विजेता PV Sindhu ने सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में फाइनल में प्रवेश कर ली है।

    PV Sindhu ने सेमीफाइनल में उन्नति हुड्डा को सेमीफाइनल में हरा दिया है। पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पीवी सिंधु ने उन्नति हुड्डा को 21-12, 21-9 से मात दी। इस जीत में सिंधु का दबदबा साफ तौर पर नजर आया। सिंधु ने हुड्डा की गलतियों का फायदा उठाते हुए पूरे मैच में शानदार नियंत्रण बनाए रखा।

    PV Sindhu ने जीत पर जताई खुशी

    सिंधु ने अपनी जीत के बाद कहा कि मैं आज के प्रदर्शन से खुश हूं। शुरुआत से ही मैंने बढ़त बनाए रखी। मैं कुछ शॉट्स ट्राय कर रही थी और मुझे अपने खेलने के अंदाज पर पूरा विश्वास था। मुझे लगता है कि उन्नति ने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया लेकिन मैंने उसे आगे बढ़ने का कोई मौका नहीं दिया। वह एक उभरती हुई खिलाड़ी हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। अब मुझे फाइनल के लिए तैयारी करनी है क्योंकि यह आसान नहीं होगा। फाइनल में मुझे शुरुआत से ही अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।

    PV Sindhu ने मैच में शुरुआत से ही बनाई थी पकड़

    सिंधु की सेमीफाइनल जीत ने उनके अनुभव और सटीकता को उजागर किया। पहले गेम में, सिंधु ने अच्छी क्रॉस-कोर्ट शॉट्स के साथ शुरुआती बढ़त बना ली। सिंधु ने हुड्डा की लंबी हिट्स पर संघर्ष का फायदा उठाया। पहले अंतराल तक सिंधु 11-8 से आगे थीं और फिर उन्होंने अपनी लगातार शानदार खेल से लीड को और बढ़ाया। दूसरे गेम में तो सिंधु ने 11-4 की शानदार बढ़त बना ली और मैच को लगभग समाप्त ही कर दिया था।

    PV Sindhu ने अपनी यात्रा और हाल ही में हुई सुधारों पर चर्चा करते हुए कहा कि मैं निश्चित रूप से खुश हूं कि मैं कहां पहुंची हूं, लेकिन सुधार की बहुत गुंजाइश है। यह नहीं है कि जब हम ट्रेनिंग खत्म कर लेते हैं या शीर्ष पर होते हैं तो हमें और तैयारी करनी चाहिए। हर दिन एक नया प्रोसेस होता है और मैं वही कर रही हूं।

    आपको बता दें कि पीवी सिंधु ने दो बार सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब जीत चुकी है। उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए, उनके प्रशंसकों में और भी यादगार जीत की उम्मीद जाग उठी है।

    मिक्स डबल्स की जोड़ी पहुंची सेमीफाइनल

    इस बीच, भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी, तनीषा क्रास्तो और ध्रुव कपूर ने भी फाइनल में अपनी जगह बनाई। उन्होंने चीन के झी हांग झो और जिया यी यांग को सीधे गेम्स में 21-16, 21-15 से हराया। अब भारतीय जोड़ी को दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से फाइनल में मुकाबला करना होगा।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...