उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
Raebareli के एक गांव में करवा चौथ के दिन एक विवाहित महिला अपने पति के गौरमौजूदगी में व्रत खुलवाने के लिए अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर बीच गांव में बांध दिया। गांव वालों ने महिला को बुरी तरह मारा-पीटा। साथ ही दोनों लोगों के मारने पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।
महिला को पेड़ से बांधकर मारा
वीडियो में देखा जा सकता है कि गांववालों ने महिला को एक पेड़ से बांध रखा है। जबकि प्रेमी को रस्सी से बांधकर जमीन पर रेंगने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग महिला के अस्मिता को तार-तार करते हुए भी दिखते हैं। एक साड़ी में लिपटी महिला किसी तरह बदन ढंकने की कोशिश कर रही थी। जबकि ग्रामीण उसका पल्लू बार-बार खींच रहे थे।
पति गुरुग्राम में करता है काम
यह मामला डीह थाने के एक गांव का है। महिला का पति गुरुग्राम में काम करता है। गांव में उसकी पत्नी अकेले रहती है। महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसकी भनक गांववालों को लग गई। दोनों प्रेमी युगल चोरी-छिपे मिलते थे। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने रात में उसके घर आया करता था।
तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे- SSP
Raebareli पुलिस ने मामले की तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। मीडिया से बात करते हुए पुलिस ने कहा कि दीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर प्रेमी-प्रेमिका को बांधकर पीटा। SSP संजीव कुमार सिन्हा ने बताया, “दीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को उनके परिवारजनों ने पकड़ा था। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।”


