दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने पेशेवर टेनिस ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
22 बार ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन रह चुके राफेल नडाल डेविस कप फाइनल के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगे।
स्पेन के टेनिस प्लेयर राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने गुरुवार को यह घोषणा करते हुए ने इमोशनल वीडियो संदेश जारी किया।
उन्होंने कहा कि इस सत्र के आखिर में पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लेंगे।
नडाल (Rafael Nadal) के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर और हाल के वर्षों में उनके सामने आई चुनौतियों पर विचार किया।
उन्होंने कहा – “ये कुछ कठिन वर्ष रहे हैं, खासकर पिछले दो साल। मैं बेहद उत्साहित हूं कि मेरा आखिरी टूर्नामेंट डेविस कप होगा, जिसमें मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करूंगा।”
नडाल ने कहा, “यह मेरे सफर का अंत है, क्योंकि मेरी पहली खुशियों में से एक 2004 में सेविला में खेला गया फाइनल था।”
38 साल के नडाल को ‘किंग ऑफ क्ले’ यानी ‘लाल बजरी का बादशाह’ भी कहा जाता है।
नडाल ने फ्रांस में खेले जाने वाले ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन को 14 बार जीता है, जो कि एक रिकॉर्ड है। यह टूर्नामेंट लाल बजरी पर खेला जाता है।
नडाल ने अपने करियर में टेनिस से करीब 135 मिलियन डॉलर यानी 11,33,42,08,500 रुपए की कमाई की है।


