भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 मुकाबला होने जा रहा है। इसके लिए बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है। टीम में कर्नाटक के ऑलराउंडर समित द्रविड़ को मौका दिया गया है। ये पहली बार है जब समित द्रविड़ को टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है। समित द्रविड़, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ के बेटे हैं।
समित द्रविड़ की उम्र 18 साल है। हाल ही में उन्होंने महाराजा टी 20 ट्रॉफी में मैसूर वारियर्स की ओर से ऑलराउंडर की भूमिका में मैच खेला था। ये उनका पहला सीनियर टी 20 टूर्नामेंट था। बैटिंग की बात करें तो इस टूर्नामेंट में उन्होंने सात पारियों में 114 के स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए थे। वहीं, ऑलराउंडर की भूमिका में रहते हुए भी उन्हें बॉलिंग का मौका नहीं मिला था।
समित ने इस साल हुई कूच बिहार ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम से खलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार दिवसीय मैचों के फॉर्मेंट में खेले गए टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से ही प्रदर्शन किया था। समित ने 8 मैचों में 362 रन बनाए वहीं 16 विकेट भी हासिल किए। मुंबई के खिलाफ हुए फाइनल मैच में उन्होंने दो विकेट लिए थे। अब देखना होगा की टीम इंडिया की जर्सी पहनकर समित ऑस्ट्रेलिया के सामने कैसा प्रदर्शन करते हैं.
एक दिवसीय मैच के लिए भारत की अंडर-19 टीम: रुद्र पटेल (वीसी) (जीसीए), साहिल पारख (एमएएचसीए), कार्तिकेय केपी (केएससीए), मोहम्मद अमान (सी) (यूपीसीए), किरण चोरमले (एमएएचसीए), अभिज्ञान कुंडू ( डब्ल्यूके) (एमसीए), हरवंश सिंह पंगलिया (डब्ल्यूके) (एससीए), समित द्रविड़ (केएससीए), युधाजीत गुहा (सीएबी), समर्थ एन (केएससीए), निखिल कुमार (यूटीसीए), चेतन शर्मा (आरसीए), हार्दिक राज (केएससीए) ), रोहित राजावत (एमपीसीए), मोहम्मद एनान (केसीए)।
चार दिवसीय मैच के लिए भारत की अंडर-19 टीम: वैभव सूर्यवंशी (बिहार सीए), नित्या पंड्या (बीसीए), विहान मल्होत्रा (वीसी) (पीसीए), सोहम पटवर्धन (सी) (एमपीसीए), कार्तिकेय केपी (केएससीए), समित द्रविड़ (केएससीए), अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यूके) (एमसीए), हरवंश सिंह पंगालिया (डब्ल्यूके) (एससीए), चेतन शर्मा (आरसीए), समर्थ एन (केएससीए), आदित्य रावत (सीएयू), निखिल कुमार (यूटीसीए), अनमोलजीत सिंह ( पीसीए), आदित्य सिंह (यूपीसीए), मोहम्मद एनान (केसीए)।


