More
    HomeNationalHathras Rape Case: भाजपा सरकार ने जो वादे किए, वे आज तक...

    Hathras Rape Case: भाजपा सरकार ने जो वादे किए, वे आज तक पूरे नहीं हुए…Rahul Gandhi

    Published on

    spot_img

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने आज हाथरस में रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की।

    Rahul Gandhi के हाथरस दौरे से पहले बूलगढी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से एक घंटा मुलाकात की। राहुल गांधी ने हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज हाथरस जाकर 4 साल पहले हुई शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीड़ित परिवार से मिला। मुलाकात के दौरान उन्होंने जो बातें बताई उसने मुझे झकझोर कर रख दिया।

    पूरा परिवार आज भी डर के साए में जी रहा है- Rahul Gandhi

    Rahul Gandhi ने आगे कहा कि पूरा परिवार आज भी डर के साए में जी रहा है। उनके साथ क्रिमिनल्स के जैसा व्यवहार किया जा रहा है। वे स्वतंत्र रूप से कहीं आ-जा नहीं सकते हैं – उन्हें हर समय बंदूक और कैमरों की निगरानी में रखा जाता है। भाजपा सरकार ने उनसे जो वादे किए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। न तो सरकारी नौकरी दी गई है और न ही उन्हें किसी दूसरी जगह घर देकर शिफ्ट करने का वादा पूरा किया गया है।

    कांग्रेस सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय देने के बजाय, सरकार उन पर तरह-तरह से अत्याचार कर रही है। दूसरी तरफ आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इस परिवार की हताशा और निराशा भाजपा द्वारा दलितों के ऊपर किए जा रहे अत्याचार की सच्चाई को दिखाते हैं। लेकिन हम इस परिवार को यूं ही इनके हाल पर रहने को मजबूर नहीं होने देंगे। इन्हें न्याय दिलाने के लिए हम पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।

    क्या है हाथरस का मामला?

    आपको बता दें कि 14 सितंबर 2020 को हाथरस में एक दलित युवती से उसी के गांव के कुछ लोगों ने रेप किया था। लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। कोर्ट ने 3 आरोपी को बरी कर दिया था और एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और प्रियंका गांधी ने 3 अक्टूबर 2020 को परिवार से मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने परिवार से मिलने के बाद घोषणा की थी कि वे मृतका को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this