More
    HomeNationalमहाराष्ट्र के अमरावती में Rahul Gandhi के हेलीकॉप्टर की तलाशी

    महाराष्ट्र के अमरावती में Rahul Gandhi के हेलीकॉप्टर की तलाशी

    Published on

    spot_img

    कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi महाराष्ट्र के अमरावती में एक चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। इस दौरान राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चुनाव आयोग के अधिकारियों ने तलाशी ली।

    चुनाव आयोग की कार्रवाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कई लोगों को राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेते हुए देखा जा सकता है। साथ ही इस वीडियो में राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के पास ही खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद ही राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से दूर जा पार्टी नेताओं से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने गए Rahul Gandhi का हेलिकॉप्टर गोड्डा जिले में फंसा रहा। Rahul Gandhi के हेलीकॉप्टर को एटीएस ने उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी, जिससे वह करीब आधे घंटे तक हेलीपैड पर खड़ा रहा।

    क्लीयरेंस न मिलने का ठीकरा कांग्रेस ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी। राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा के बेलबड्डा में फंसा हुआ था। कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए इसे पार्टी की गलत नीति करार दिया था।

    गौरतलब है कि हाल ही में उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग के कर्मचारियों द्वारा बैग चेक किया गया था। जिसकी विपक्षी पार्टियों ने निंदा की थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसे विपक्ष ने जानबूझकर ध्यान भटकाने की रणनीति करार दी थी।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this