More
    HomeNationalसिमडेगा रैली में बोले Rahul Gandhi - आदिवासियों का हक छीनना चाहती...

    सिमडेगा रैली में बोले Rahul Gandhi – आदिवासियों का हक छीनना चाहती है बीजेपी

    Published on

    spot_img

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का कहना है कि INDIA गठबंधन देश को संविधान के जरिए चलाना चाहती है जबकि बीजेपी और आरएसएस ऐसा नहीं चाहते।

    झारखंड के सिमडेगा में शुक्रवार को एक चुनावी रैली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि INDIA गठबंधन के लोग संविधान की रक्षा कर रहे हैं, वहीं BJP-RSS संविधान को खत्म करना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक तरफ INDIA गठबंधन है तो दूसरी तरफ BJP और RSS हैं।

    राहुल गांधी ने कहा- “संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है। इसमें बिरसा मुंडा जी, अंबेडकर जी, फुले जी और महात्मा गांधी जी की सोच है। ये संविधान देश के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, गरीबों की रक्षा करता है।”

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने BJP पर आदिवासियों से जल-जंगल-जमीन छीनने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि देश पर सबसे पहला अधिकार आदिवासी समाज का है।

    उन्होंने कहा- “हम आपको ‘आदिवासी’ कहते हैं, लेकिन BJP आपको ‘वनवासी’ कहती है। अंग्रेज भी आपको वनवासी कहते थे, तब बिरसा मुंडा जी आपके जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़े।”

    ‘जल-जंगल-जमीन छीनना चाहती है बीजेपी’

    राहुल गांधी ने सभा में मौजूद जनता से कहा- “आज हम भी आपके हक के लिए लड़ रहे हैं। BJP आपका जल-जंगल-जमीन छीनना चाहती है, इसलिए वह आपको वनवासी कहती है।

    उन्होंने कहा- “आदिवासी का मतलब होता है- देश का पहला मालिक। वहीं वनवासी का मतलब है कि देश में आपका कोई अधिकार नहीं है। लेकिन आप आदिवासी हैं और देश पर सबसे पहला अधिकार आपका है।”

    राहुल गांधी ने कहा- “संविधान में आपको ‘वनवासी’ शब्द कहीं नहीं मिलेगा। जिन्होंने संविधान बनाया, उन्होंने भी वनवासी के बजाए ‘आदिवासी’ शब्द का प्रयोग किया। क्योंकि वे कहना चाहते थे कि जल, जंगल, जमीन के असली मालिक आदिवासी हैं। बिरसा मुंडा जी भी इसी जल, जंगल, जमीन के लिए लड़े थे।”

    उन्होंने कहा- “आज लड़ाई संविधान को बचाने की है। एक तरफ वो लोग हैं, जो आपको आदिवासी कहते हैं, आपका सम्मान करते हैं। दूसरी तरफ वे लोग हैं, जो आपको वनवासी कहते हैं और जो भी आपका है, वो छीनना चाहते हैं।”

    90 फीसदी आबादी से भेदभाव: राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में करीब 50% OBC, 15% दलित, 8% आदिवासी और 15% अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं। ये आबादी कुल 90% है। लेकिन देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा।

    उन्होंने कहा- “हिन्दुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं, देश के पूरे बजट का निर्णय यही अफसर लेते हैं। अगर इसमें से एक अफसर आदिवासी वर्ग का है, तो सरकार के 100 रुपए के खर्च में वो आदिवासी अफसर 10 पैसे का निर्णय लेता है।”

    राहुल गांधी ने बीजेपी पर समाज को बांटने का आरोप लगते हुए कहा- “BJP के लोग जहां भी जाते हैं, वो एक भाई को दूसरे भाई से, एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं। मणिपुर इतने दिन से जल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री आज तक वहां नहीं गए, क्योंकि वहां हिंसा इनकी ही विचारधारा के कारण फैली थी। इसलिए हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की, जिसमें नारा था- ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलेंगे। जिससे हिंदुस्तान के लोग प्यार से एक साथ रहें।”

    राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान झारखंड के लिए INDIA गठबंधन की 7 गारंटियों का भी जिक्र किया-

    गारंटी खाद्य सुरक्षा की- 450 रुपए में गैस सिलेंडर, हर व्यक्ति को 7 किलो राशन

    गारंटी 1932 आधारित खतियान की- 1932 आधारित खतियान पर स्थानीयता नीति लाई जाएगी, सरना धर्म कोड लागू होगा

    गारंटी मैया सम्मान की- महिलाओं को 2,500 रुपए की सम्मान राशि

    गारंटी सामाजिक न्याय की- ST को 28%, SC को 12% और OBC को 27% आरक्षण

    गारंटी रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा की- 10 लाख नौकरी, 15 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा, गारंटी शिक्षा की, सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज बनेंगे, जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी होगी

    गारंटी किसान कल्याण की- धान की MSP 3,200 रुपए की जाएगी, अन्य कृषि उत्पादों की MSP में 50% तक बढ़ोतरी की जाएगी

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...