More
    HomeNationalमहाराष्ट्र चुनाव में रोजगार, महंगाई और गरीबों को न्याय जैसे मुद्दे अहम...

    महाराष्ट्र चुनाव में रोजगार, महंगाई और गरीबों को न्याय जैसे मुद्दे अहम साबित होंगे: Rahul Gandhi

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। महाविकास अघाड़ी और महायुति दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है।

    राहुल गांधी का कहना है कि महंगाई, गरीबों को न्याय, बेरोजगारी, महिलाएं और किसानों की समस्याएं 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दे साबित होंगी।

    राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बुधवार को मतदाताओं के मन में जनता की समस्याएं और उनके टूटे हुए सपने हावी रहेंगे।

    कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने बताया कि किस तरह महाराष्ट्र की संपत्ति और संसाधनों को दूसरे राज्यों में ले जाया जा रहा है, जिससे मराठी युवाओं को नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं और प्रदेश की प्रगति बाधित हो रही है।

    राज्य और केंद्रीय स्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ Rahul Gandhi ने कुल सात लाख करोड़ रुपये की लागत वाली कई बड़ी परियोजनाओं को सूचीबद्ध किया, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर अन्य प्रदेशों में स्थानांतरित कर दिया गया और पिछले कुछ वर्षों में यहां युवाओं की पांच लाख से अधिक नौकरियां भी चली गईं।

    Rahul Gandhi ने कंपनियों का नाम लेते हुए कहा कि योजनाबद्ध निवेश से इस राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा हो सकते थे।

    राहुल गांधी ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घोषणापत्र को दोहराया। जिसमें गरीबों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और बीमार लोगों की मदद के लिए समाज के सभी वर्गों के लिए ढेर सारी खुशियां देने का वादा किया गया था।

    इसके अलावा कांग्रेस नेता ने कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक की तरह हम महाराष्ट्र में भी जाति आधारित जनगणना कराएंगे। यह देश के सामने एक बड़ा चिंता का विषय है और हमारी रणनीति का मुख्य स्तंभ है। कम से कम 50 प्रतिशत आबादी की सरकारी या निजी क्षेत्र में कोई भागीदारी नहीं है। हमें यह जानने की जरूरत है।

    राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आश्वासन दिया कि महा विकास अघाड़ी महाराष्ट्र के लिए 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करेगी। यह योजना लोगों की मेडिकल जरूरतों का ख्याल रखेगी।

    इन पहलों के वित्तपोषण के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने इन योजनाओं के लिए सभी वित्तीय गणनाएं कर ली हैं। इन्हें तत्काल लागू करने में निश्चित रूप से कोई समस्या नहीं होगी।

    राहुल गांधी ने संकल्प लिया कि एमवीए सरकार सत्ता में आने के बाद महाराष्ट्र और मुंबई के लोगों के हितों के लिए समर्पण के साथ काम करेगी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...