More
    HomeNationalRahul Gandhi ने झारखंड के लोगों से किया वादा, बोले- INDIA गठबंधन...

    Rahul Gandhi ने झारखंड के लोगों से किया वादा, बोले- INDIA गठबंधन देगी ये 7 गारंटी

    Published on

    spot_img

    झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। Rahul Gandhi ने झारखंड में किया वादा।

    लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने आज झारखंड में कई जनसभाओं को संबोधित किया है। Rahul Gandhi ने जनसभा को संबोधित करते हुए INDIA गठबंधन की 7 गारंटियां को गिनाया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी दलितों के पास नहीं जाते हैं, सिर्फ उद्योगपतियों के परिवारों की शादी में जाते हैं।

    वो आपको वनवासी कहते हैं, हम आपको आदिवासी कहते हैं- Rahul Gandhi

    झारखंड के धनबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि पीएम कभी भी दलितों, आदिवासियों के पास नहीं जाते है। वह सिर्फ उद्योगपतियों के परिवार के सदस्यों की शादियों में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना से पता चलना चाहिए कि देश की संपत्ति कैसे वितरित की जाती है।

    Rahul Gandhi ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपको आदिवासी कहते हैं, लेकिन बीजेपी आपको वनवासी कहती है। आदिवासी का मतलब होता है, देश का पहला मालिक। वहीं, वनवासी का मतलब है कि देश में आपका कोई अधिकार नहीं है। वह धीरे-धीरे आपके जंगल आपसे छीन रहे हैं। लेकिन हम चाहते हैं कि जल, जंगल, जमीन पर आपका पहला अधिकार है। उसका फायदा आपको मिलना चाहिए।

    INDIA गठबंधन ने दी 7 गारंटी

    Rahul Gandhi ने धनबाद के बाघमारा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने घोषणापत्र में झारखंड के लिए 7 गारंटी दी है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड चुनाव में INDIA गठबंधन ने 7 गारंटियां देने का वादा किया है।

    1. खाद्य सुरक्षा गारंटी

        राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में फिर से सरकार बनने पर खाद्य सुरक्षा गारंटी मिलेगी। इसके तहत 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा और हर व्यक्ति को 7 किलो का राशन दिया जाएगा।  

        2. साल 1932 आधारित खतियान की गारंटी

        राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि साल 1932 आधारित खतियान की गारंटी भी दी जाएगी। उन्होंने सरना धर्म कोड लागू करने का भी वादा किया है।  

        3. मैया सम्मान की गारंटी

        झारखंड सरकार की सबसे चर्चित योजनाओं में से एक मैया सम्मान योजना है। राहुल गांधी ने कहा कि मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह खटाखट 2,500 रुपए दिया जाएगा।

        4. सामाजिक न्याय की गारंटी

        उन्होंने सामाजिक न्याय की गारंटी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसके तहत अनुसूचित जनजाति को 28 फीसदी आरक्षण मिलेगा। अनुसूचित जाति को 12 फीसदी आरक्षण और अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

        5. रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी

        झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस, राजद और भाकपा माले गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा गारंटी का भी वादा किया गया है। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर 10 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। साथ ही उनकी सरकार 15 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा भी देगी।

        6. शिक्षा की गारंटी

        राहुल गांधी ने जनता को शिक्षा की गारंटी भी दी है। उन्होंने कहा कि इसके तहत झारखंड के सभी प्रखंड़ों में डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा। सभी जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोले जाएंगे।

        7. किसान कल्याण की गारंटी

        इंडिया गठबंधन की सातवें गारंटी के तहत धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपए कर दिया जाएगा। साथ ही अन्य कृषि उत्पादों की MSP में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की जाएगी।

        Latest articles

        ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

        ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

        US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

        US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

        US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

        US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

        नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

        राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

        More like this

        ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

        ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

        US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

        US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

        US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

        US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...