More
    HomeNationalSambhal Violence: गाजीपुर बॉर्डर पर रोका गया Rahul- प्रियंका का काफिला, प्रियंका...

    Sambhal Violence: गाजीपुर बॉर्डर पर रोका गया Rahul- प्रियंका का काफिला, प्रियंका ने दे दिया ये बयान

    Published on

    spot_img

    Sambhal Violence: कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi संभल हिंसा के पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहते थे।

    Rahul Gandhi के साथ वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी भी उनके साथ संभल जा रहीं थीं। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया। पुलिस ने उन्हें संभल जाने की इजाजत नहीं दी है। राहुल और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पांच अन्य सांसदों के साथ हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करना चाहते थे।

    राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता सुबह 11 बजे गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। साथ ही गाजीपुर सीमा पर तीन लेयर की बैरिकेडिंग की गई थी।

    संभल जाना मेरा अधिकार है- Rahul Gandhi

    गाजीपुर बॉर्डर पर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस मना कर रही है। नेता विपक्ष होने के नाते मेरा अधिकार बनता है वहां जाने का। लेकिन तब भी जाने नहीं दिया जा रहा। मैं अकेला वहां जाने को तैयार हूं, लेकिन ये बात भी नहीं मानी गई। हम सिर्फ संभल जाना चाहते हैं। वहां के लोगों से मिलना चाहते हैं। लेकिन हमारा संवैधानिक अधिकार हमें नहीं दिया जा रहा। यही है नया हिंदुस्तान, जिसमें संविधान को खत्म करने का काम किया जा रहा है।

    संभल में जो हुआ गलत है- प्रियंका गांधी

    गाजीपुर बॉर्डर पर रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि संभल में जो कुछ हुआ वह गलत है। Rahul Gandhi विपक्ष के नेता हैं, उनके पास संवैधानिक अधिकार हैं और उन्हें इस तरह नहीं रोका जा सकता है। उन्हें संभल जाने का और पीड़ितों से मिलने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि वह यूपी पुलिस के साथ अकेले जाएंगे लेकिन वे ऐसा करने को भी तैयार नहीं हैं। शायद उत्तर प्रदेश में हालत ऐसे हैं कि वे इतना भी नहीं संभाल सकते? फिर किस बात पर वह अहंकार से कहते हैं कि उन्होंने कानून और व्यवस्था का ध्यान रखा है।

    संभल में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

    Rahul Gandhi के दौरे के चलते संभल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संभल की सीमाओं को चारो तरफ से घेर दिया गया है। संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस आयुक्तों और अमरोहा तथा बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षकों को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने आग्रह किया था कि वे संभल की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी को अपने जिलों की सीमाओं पर ही रोक दें।

    संभल में लागू है बीएनएसएस की धारा 163

    संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे 10 दिसंबर तक जिले में न आएं। इसके लिए उन्हें संदेश भी भेज दिया गया है। साथ ही संभल में बएनएसएस की धारा 163 के लागू होने के बारे में भी जानकारी दी गई है। मुझे उम्मीद है कि वे संभल की शांति व्यवस्था बनाए रखने में हमारा सहयोग करेंगे।

    आपको बता दें कि संभल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 को संभल में 31 दिसंबर तक लागू करने का आदेश दिया था। जिसे जिलाधिकारी ने 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया था।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...