More
    HomeNationalप्रदेशविश्व बाल दिवस पर नीली रोशनी में नहाया बिहार Raj Bhavan

    विश्व बाल दिवस पर नीली रोशनी में नहाया बिहार Raj Bhavan

    Published on

    spot_img

    विश्व बाल दिवस के अवसर पर पटना स्थित बिहार राजभवन (Raj Bhavan) को नीली रोशनी से सजाया गया। यह बच्चों के अधिकारों के प्रति अटूट समर्थन और संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकारों के सम्मेलन (UNCRC) के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसके साथ-साथ कन्या महाविद्यालय पुनाईचक के विद्यार्थियों ने यूनिसेफ बिहार कार्यालय का नेतृत्व संभालते हुए अपने विचार और बदलाव की अपनी आकांक्षाओं को साझा किया।

    इस वर्ष, विश्व बाल अधिकार सम्मेलन (CRC) को अपनाए जाने की 35वीं वर्षगांठ है, जो बच्चों के अधिकारों पर एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय समझौता है। यह अब तक का सबसे व्यापक रूप से स्वीकृत मानवाधिकार समझौता बन चुका है और इसने दुनिया भर के बच्चों के जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही, 2024 में यूनिसेफ का भारत में 75 वर्ष पूरा हुआ है, इस संस्था ने बच्चों के अधिकारों और उनके कल्याण को आगे बढ़ाने में भारत सरकार का दृढ़ साझेदार बनकर काम किया है।

    इस वर्ष की विश्व बाल दिवस थीम “भविष्य को सुनें” ने समाज के निर्माण में बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। यूनिसेफ बिहार ने विश्व बाल दिवस को मनाने के लिए कई प्रभावशाली गतिविधियों का आयोजन किया, जिसके ज़रिए बच्चों को अपनी आकांक्षाओं, अधिकारों और एक उज्जवल भविष्य के सपनों को साझा करने का मंच मिला।

    14 नवंबर राष्ट्रीय बाल दिवस से शुरू होकर, बच्चों ने एफएम रेडियो स्टेशनों के माध्यम से, रेडियो जॉकी का पद संभालते हुए वयस्कों से सीधे बातचीत करते हुए CRC पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। बच्चों ने अपने अधिकारों और अपने समुदाय में देखे जाने वाले बदलावों की चर्चा की।

    पटना स्थित बिहार संग्रहालय में किलकारी बाल भवन के बच्चों ने बाल अधिकारों पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसने बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और व्यापक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने का बच्चों को एक मंच मिला। वहीं 19 नवंबर विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड में सैनिटेशन टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन के दौरान, बच्चों ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने जिलाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पार्क का दौरा करवाया और विभिन्न स्वच्छता तकनीकों के बारे में जानकारी दी।

    इन गतिविधियों ने यह संदेश दिया कि बच्चों की बातें मायने रखती हैं और उन्हें समाज के हर क्षेत्र में सुना जाना चाहिए। इन पहलों के माध्यम से, यूनिसेफ बच्चों के अधिकारों की वकालत करना जारी रखता है और ऐसे वातावरण का निर्माण करता है जहां बच्चे स्वतंत्र रूप से अपने विचार व्यक्त कर सकें, चुनौतियों का समाधान कर सकें और समाज में सक्रिय योगदान दे सकें।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...