More
    HomeNationalप्रदेशगोड्डा में बोले Rajnath Singh - "जेएमएम का मतलब है जमकर मलाई...

    गोड्डा में बोले Rajnath Singh – “जेएमएम का मतलब है जमकर मलाई मारो”

    Published on

    spot_img

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को एक चुनावी सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद पर जोरदार जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और राजद- तीनों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। अब तो जेएमएम का मतलब ही हो गया है- जमकर मलाई मारो।

    राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत महगामा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास है कि वह जिस भी राज्य में दूसरे दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है, उस दल का वहां बंटाधार हो जाता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने सत्ता के लालच में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाया, ताकि जमकर भ्रष्टाचार कर सकें।

    उन्होंने कहा- “प्रदेश की हालत ये है कि यहां मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी पैसा लिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर नल और नल से जल पहुंचाने का अभियान चलाया, लेकिन हेमंत सरकार ने नल का भी पैसा लेना शुरू कर दिया।”

    रक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता ने 13 बार मुख्यमंत्रियों को बनते देखा है, इनमें से तीन मुख्यमंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है। भाजपा के तीन मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे है।

    उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, ऐसी सरकार बनाएं, जिसके दामन पर भ्रष्टाचार के दाग न हो और न ही लगने पाए।

    रक्षा मंत्री ने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा- “चुनाव से पहले युवाओं को जो बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, कहां है वो? कांग्रेस कहती है कि हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना करवाई जाएगी और उसी आधार पर आरक्षण देंगे। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए की जानी चाहिए।”

    राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि आज गुरु पर्व, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड प्रदेश का स्थापना दिवस है। आज ये बताने की जरूरत नहीं है कि भाजपा और हमारे नेताओं का आदिवासी समाज के लिए कितना सम्मान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष देश के युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

    उन्होंने कहा- “आजाद भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर चुनाव के बाद ही यह साफ हो गया है कि प्रदेश में भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है।”

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...