More
    HomeCrimeSalman Khan से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, जमशेदपुर में...

    Salman Khan से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, जमशेदपुर में बेचता है सब्जी

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली थी।

    यह धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई थी। धमकी देने वाले व्यक्ति ने 5 करोड़ की फिरौती भी मांगी थी। अब इस केस में बड़ा खुलासा हुआ है। धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 21 अक्टूबर को धमकी देने वाले शख्स ने Salman Khan से माफी मांग ली थी।

    क्या है पूरा मामला?

    बीते 18 अक्टूबर को Salman Khan को जान से मारने की धमकी वाला मैसेज भेजा गया था। मैसेज करने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया था। उसने दावा किया था कि वो सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच सुलह करवा देगा। इसके एवज में उसने 5 करोड़ की फिरौती भी मांगी थी।

    फिरौती नहीं देने पर सलमान खान का भी हाल बाबा सिद्दीकी जैसा करने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान को जान से मारने वाला धमकी भरा मैसेज मिला था। मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

    आरोपी जमशेदपुर में बेचता है सब्जी

    मुंबई पुलिस ने धमकी भेजने वाले नंबर को झारखंड के जमशेदपुर में ट्रेस किया था। मुंबई पुलिस ने कहा कि जमशेदपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से जांच की गई और धमकी भेजने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड से मुंबई लाया जा रहा है। बता दें कि धमकी देने वाल व्यक्ति एक सब्जी विक्रेता है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय शेख हुसैन शेख मौसिन के रूप में हुई है।

    Salman Khan ने जारी रखी हुई है शूटिंग

    बीते 12 अक्टूबर को सलमान के करीबी और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। लॉरेंस गैंग सलमान खान को भी कई सालों से जान से मारने की धमकी दे रहा है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    सलमान खान को वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है। लॉरेंस की तरफ से लगातार मिल रही धमकी और बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद भी Salman Khan अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग जारी रखे हुए है। उन्होंने हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग की है। सिंघम अगेन में वे चुलबुल पांडे के रोल में नजर आएंगे।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...