More
    HomeCrimeSalman Khan को जान से मारने की धमकी, 5 करोड़ नहीं देने...

    Salman Khan को जान से मारने की धमकी, 5 करोड़ नहीं देने पर…

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस को मिले मैसेज में लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से दुश्मनी खत्म करने के एवज में सलमान से 5 करोड़ रुपये भी मांगे गए हैं।

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक कथित सदस्य ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकी भरा मैसेज भेजा है, जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के साथ लंबे समय से चल रहे झगड़े को निपटाने के लिए अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।

    मैसेज में चेतावनी दी गई है कि अगर सलमान पैसे नहीं देते हैं, तो उनका हाल महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) से भी बुरा होगा।

    आपको बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    मैसेज में लिखा है, “अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। इसे हल्के में न लें, वरना सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी खराब हो जाएगी।”

    बहरहाल, मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बाबा सिद्दीकी के करीबी हैं सलमान खान

    सलमान खान (Salman Khan) के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा स्थित दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

    इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड माने जा रहे शुभम लोनकर ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है।

    पिछले कुछ महीनों में सलमान खान (Salman Khan) को बिश्नोई गैंग से लगातार धमकियां मिल रही हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले इसी साल 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर दो शूटरों ने पांच राउंड फायरिंग की थी।

    इस विवाद के केंद्र में 1998 की वो घटना है जिसमें सलमान खान (Salman Khan) पर दो काले हिरणों का शिकार का आरोप है। हालांकि मामला अदालत में है, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान से बदला लेने की कसम खाई है। लॉरेंस बिश्नोई काले हिरण को पवित्र मानने वाले समुदाय से ताल्लुक रखता है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...