More
    HomeEntertainmentRatan Tata का बॉलीवुड कनेक्शन! किया था इस फिल्म का प्रोडक्शन

    Ratan Tata का बॉलीवुड कनेक्शन! किया था इस फिल्म का प्रोडक्शन

    Published on

    spot_img

    रतन टाटा (Ratan Tata) अब हमारे बीच नहीं रहे। रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा के बॉलीवुड से रिश्ते भी थे, आइए इस बारे में जानते हैं।

    बहुत कम लोग जानते हैं कि रतन टाटा (Ratan Tata) ने कभी बॉलीवुड की एक फिल्म का प्रोडक्शन किया था। जी हाँ, रतन टाटा ने एक समय बॉलीवुड की एक फिल्म का निर्माण किया था। और इस फिल्म में थे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन।

    बिजनेसमैन होने के साथ साथ रतन टाटा (Ratan Tata) एक फिल्म लवर भी थे। रतन टाटा ने 2004 में बॉलीवुड की एक फिल्म का को-प्रोडक्शन किया था। यह फिल्म थी ‘ऐतबार’।

    विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक साइको थ्रिलर में अमिताभ बच्चन के अलावा जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने अभिनय किया था। रतन टाटा ने जतिन कुमार के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया था।

    एतबार 1996 की हॉलीवुड फिल्म फियर से प्रेरित थी। इसका निर्माण टाटा बीएसएस के बैनर तले किया गया था। फिल्म जुनून और पारिवारिक रिश्तों के विषयों पर आधारित थी, जिसमें रोमांटिक जुनून के स्याह पक्ष को दिखाया गया थ।

    हालांकि, शानदार स्टार कास्ट और काफी Buzz के बावजूद ऐतबार को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ा। इस फिल्म को बनाने में 9.50 करोड़ रुपये ले थे लेकिन इसने सिर्फ 7.96 करोड़ रुपये की कमाई की। यह रतन टाटा द्वारा निर्मित एकमात्र फिल्म है।

    ऐतबार मूवी आलोचकों का दिल जीतने में भी कामयाब नहीं रही। कई लोगों ने इसके घिसे-पिटे संवादों और अतिशयोक्तिपूर्ण विषयों के लिए इस फिल्म की आलोचना की।

    रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन की खबर ने व्यापार जगत में एक बहुत बड़ा शून्य पैदा कर दिया है। राजनेताओं, बिजनेस कम्यूनिटी और दुनियाभर की कई हस्तियों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36