More
    HomePublic Topजब 'छोटू' कहने वाली महिला के बचाव में आए थे Ratan Tata,...

    जब ‘छोटू’ कहने वाली महिला के बचाव में आए थे Ratan Tata, ट्रोलर्स को दिया था ये जवाब

    Published on

    spot_img

    आज पूरा देश रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन पर शोक मना रहा है। रतन टाटा बेहद जिंदादिल इंसान थे। उनकी जिंदगी से जुड़ा एक मार्मिक वाकया सामने आया है।

    अपनी विनम्रता और सादगी के लिए मशहूर रतन टाटा (Ratan Tata) अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी ज़िंदगी के किस्से सदियों तक सुनाए जाते रहेंगे।

    एक वक़्त रतन टाटा (Ratan Tata) खुद एक ऐसी महिला के बचाव में आगे आए थे, जिसने रतन टाटा को “छोटू” कहा था।

    दरअसल, रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स तक पहुंचने का जश्न मनाया था। इस उपलब्धि को मार्क करने के लिए उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

    इस पोस्ट पर रतन टाटा के लिए तारीफ़ों वाले कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई, लेकिन इन्हीं कमेंट्स के बीच एक यूजर की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल पैदा हो गई थी।

    रिया जैन नाम से एक यूजर ने रतन टाटा (Ratan Tata) के इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी के साथ लिखा, “बधाई हो छोटू।”

    यह कमेंट तमाम यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने महिला को इस बात के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया कि उसने इतनी महान शख्सियत को जिस तरह से संबोधित किया, वह उनके लिए अपमानजनक था।

    हालांकि, ट्रोल को और बढ़ने देने के बजाय रतन टाटा ने खुद ही जवाब दिया और बहुत ही शालीनता से उत्तर दिया। उन्होंने लिखा, “हममें से हर एक में एक बच्चा है। कृपया इस युवा महिला के साथ सम्मान से पेश आएं।” इस जवाब के साथ उन्होंने एक स्माइल इमोजी भी जोड़ा।

    रतन टाटा की इस एक लाइन ने तुरंत ही ट्रोल्स को शांत कर दिया और बातचीत का रुख बदल दिया।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36