More
    HomeNationalICU में भर्ती होने की खबरों पर क्या बोले Ratan Tata

    ICU में भर्ती होने की खबरों पर क्या बोले Ratan Tata

    Published on

    spot_img

    उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी है।

    रतन टाटा (Ratan Tata) की खराब तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। रतन टाटा ने अब सभी अफवाहों को दूर कर दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मुझे मेरी तबीयत के बारे में चल रहीं खबरों के बारे में जानकारी है और मैं सभी को भरोसा देना चाहता हूं कि ये दावे आधारहीन हैं। मेरी बढ़ती उम्र के चलते हेल्थ चेक-अप चल रहा है। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं।” आपको बता दें कि रतन टाटा 86 वर्ष के हैं।

    यह बयान तब आया जब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रतन टाटा (Ratan Tata) को सोमवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि उन्हें रक्तचाप में अचानक गिरावट के कारण ICU में रखा गया है।

    रतन टाटा (Ratan Tata) ने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया कि वह रेगुलर मेडिकल चेक-अप के लिए अस्पताल आए हुए हैं। उन्होंने कहा, “चिंता की कोई बात नहीं है। मैं अच्छी स्थिति में हूं और जनता और मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे गलत जानकारी फैलाने से बचें।”

    उन्होंने आगे लिखा, “मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में फैल रही अफवाहों से अवगत हूं और आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे असत्य हैं। मैं चेक-अप करवा रहा हूं, और मैं अच्छी स्थिति में हूं।

    आपको बता दें कि रतन टाटा (Ratan Tata) 1991 से 2012 और 2016 से 2017 तक टाटा समूह के अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि अब वे रिटायर हो चुके हैं लेकिन वे अभी भी टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख हैं।

    भारत सरकार रतन टाटा को साल 2008 में पद्म विभूषण और साल 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित कर चुकी है। रतन टाटा भारत के एक प्रमुख उद्योगपति और मानवतावादी हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this