More
    HomeEntertainment50 साल की हुईं Raveena Tandon, 90 से अधिक फिल्मों में कर...

    50 साल की हुईं Raveena Tandon, 90 से अधिक फिल्मों में कर चुकी हैं काम

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Raveena Tandon आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं।

    Raveena Tandon दो दशक से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में छाई हुईं हैं। 90 के दशक में उनकी फिल्म मोहरा का गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ से उनको ख्याति मिली थी। रवीना टंडन एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। रवीना टंडन के बर्थडे पर चलिए जानते है उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें।

    पढ़ाई छोड़कर बॉलीवुड में ली एंट्री

    Raveena Tandon का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ था। रवीना ने मुंबई के जुहू में स्थित जमनाबाई पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं, उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। रवीना टंडन फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। उन्होंने ग्रेजुएशन के सेकेंड ईयर में पढ़ाई छोड़कर फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था।

    रवीना टंडन को अभिनय की कला विरासत में मिली है। उनके पिता रवि टंडन जाने माने फिल्म निर्माता थे। रवीना टंडन ने महज 17 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था।

    मोहरा फिल्म से मिली ख्याति

    रवीना टंडन 90 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ की थी। रवीना और सलमान खान के फिल्म का नाम ‘पत्थर के फूल’ था। इस फिल्म के लिए उन्हें न्यू फेस ऑफ द ईयर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। रवीना के करियर का सबसे महत्वपूर्ण साल 1994 था।

    इसी साल उनकी फिल्म मोहर, लाडला, दिलवाले और अंदाज अपना-अपना सुपरहिट हुई थी। लाडला फिल्म के लिए Raveena Tandon को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड भी मिला था। आज के समय में भी रवीना टंडन फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आने वाली है।

    Raveena Tandon हैं सोशल वर्कर

    रवीना टंडन एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही अच्छी सोशल वर्कर भी हैं। रवीना टंडन बच्चों के अधिकार, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों पर मुखर हो कर बोलती हैं। उन्होंने रवीना टंडन फाउंडेशन नाम की संस्था भी खोली हुई है। कोविड महामारी के दौरान, रवीना टंडन फाउंडेशन ने दिल्ली के कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां, सैनिटाइजर और आर्थिक मदद की थी।

    रवीना ने साल 2004 में की शादी

    रवीना टंडन का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अक्षय कुमार से मंदिर में शादी कर ली थी। लेकिन अक्षय कुमार और रवीना टंडन दोनों ने शादी की बातों का खंडन किया था। Raveena Tandon ने साल 2004 में अनिल थड़ानी से शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। बच्चों का नाम रणबीर और राशा है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...