More
    HomePublic TopRBI का बड़ा फैसला, UPI Lite से लेनदेन की लिमिट बढ़ाई

    RBI का बड़ा फैसला, UPI Lite से लेनदेन की लिमिट बढ़ाई

    Published on

    spot_img

    UPI Lite: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए होने वाली लेनदेन की लिमिट बढ़ाने की घोषणा की है।

    RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को पॉलिसी रेट की घोषणा के दौरान कहा कि कीपैड वाला मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए UPI ट्रांजेक्‍शन की लिमिट बढ़ाने का फैसला किया गया है।

    RBI ने UPI123Pay पॉलिसी में कुछ प्रमुख बदलाव किए हैं। अब UPI123Pay के माध्यम से ट्रांजेक्‍शन सीमा को 5,000 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया गया है।

    आपको बता दें कि UPI123Pay को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा RBI के सहयोग से साल 2022 में लॉन्च किया गया था। UPI123Pay के मदद से उपभोक्ताओं को बिना स्मार्टफोन के और बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के ट्रांजेक्‍शन करने का अवसर मिलता है।

    RBI गवर्नर ने कहा कि UPI ने भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र को क्रांतिकारी रूप से बदल दिया है। जिससे सभी लोगों के लिए लेनदेन आसान हो गया है। उन्होंने कहा, “UPI को और अधिक व्यापक बनाने के लिए और इसे अधिक समावेशी बनाने के उद्देश्य से हम UPI123Pay से लेनदेन की सीमा को 5,000 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए कर रहे हैं।

    वहीं UPI लाइट वॉलेट की सीमा को 2,000 रुपए से बढ़ाकर 5,000 रुपए करने का फैसला किया है। साथ ही प्रति लेनदेन सीमा को 500 रुपए से 1,000 रुपए तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।” इस फैसले से छोटे-मोटे ट्रांजेक्‍शन को सरल बनाने में मदद मिलेगी।

    आपको बता दें कि UPI Lite के जरिए यूजर को बिना पिन डाले पेमेंट करने का ऑप्शन मिलता है। कई लोग छोटे ट्रांजेक्‍शन करने के लिए UPI Lite का इस्तेमाल करते हैं। पहले UPI Lite से प्रति लेनदेन की सीमा 500 रुपए थी, अब 1 हजार रुपए कर दी गई है। वहीं UPI Lite वॉलेट की सीमा को 5 हजार रुपए करने से उपभोक्ताओं के लिए लेनदेन आसान हो सकेगा।

    कीपैड वाले मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स UPI 123PAY के जरिए ट्रांजेक्‍शन कर सकते हैं। इसके माध्यम से बिना इंटरनेट वाले फोन में भी यूजर्स को UPI के जरिए लेनदेन करने की सुविधा मिलती है। पहले इसके लिए लिमिट 5 हजार रुपए थी, लेकिन अब RBI ने इसकी लिमिट 10 हजार रुपए कर दी है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...