Rinku Singh: रिंकू सिंह आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। आप जानकर चौंक जायेंगे कि रिंकू कभी स्वीपर का काम किया करते थे। लेकिन किस्मत और मेहनत ने उन्हें T20 का सुपरस्टार बना दिया। आइए जानते हैं विस्फोटक बल्लेबाज़ रिंकू सिंह के जीवन और करियर के बारे में –
Rinku Singh: स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को कौन नहीं जानता। भारतीय T20 के हीरो रिंकू सिंह 12 अक्टूबर को अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे अपना जन्मदिन सिराज ख़ान के घर पर मना रहे हैं, जोकि पिछले दिन DSP बने हैं।
रिंकू सिंह (Rinku Singh) के करियर का सफ़र बहुत ही संघर्ष से भरा रहा है। बता दें कि रिंकू अपने शुरूआती दिनों स्वीपर का काम करते थे। उन्होंने सिर्फ़ 9वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है। उनका मन क्रिकेट में लगता था। शुरू-शुरू में उनके पिता क्रिकेट के नाम पर रिंकू (Rinku Singh) से नाराज़ हो जाते थे। लेकिन बाद में एक दिन जब रिंकू (Rinku Singh) को एक टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द सीरीज़ के तौर पर बाइक मिली, तब से जाकर रिंकू के पिता का उन पर विश्वास बढ़ा।
भाई चलाता था ऑटो-पापा ढोते थे सिलेंडर
रिंकू सिंह(Rinku Singh) का जन्म एक बेहद साधारण परिवार में 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ (यूपी) में हुआ। पिता खानचंद्र सिंह एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। रिंकू के भाई ऑटो रिक्शा चलाते थे। इनकी एक बहन भी हैं नेहा सिंह। रिंकू अपने भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं।
घर की स्थिति ठीक न होने के कारण रिंकू ने क्रिकेटर बनने का सपना छोड़ दिया था और गुज़ारा करने के लिए स्वीपर का काम करने लगे थे।
ऐसे चमकी Rinku Singh की क़िस्मत –
रिंकू ने अपना क्रिकेट जारी रखा। वे रोज़ 14-14 घंटे प्रैक्टिस करते थे। उनके जीवन में टर्निंग प्वाइंट तब आया जब उन्हें आईपीएल खेलने का मौका मिला। रिंकू ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2017 में की, जब पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा। उसके अगले साल 2018 में रिंकू (Rinku Singh) को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख रुपए में खरीदा, लेकिन उन्हें अभी तक अपनी छाप छोड़ने का मौका नहीं मिला था। 2022 से पहले रिंकू ने कोलकाता के लिए सिर्फ़ 10 मुक़ाबले ही खेले।
ऐसे बने नेशनल सेंसेशन
रिंकू को पूरा भारत तब जानने लगा जब उन्होंने आईपीएल में लखनऊ के खिलाफ़ 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर हार को जीत की बल पलट दिया। ये रिंकू (Rinku Singh) के करियर में अब तक की सबसे यादगार पारी थी। जिसके बाद रिंकू शाहरुख़ खान के पसंदीदा में से हो गए थे।
अंतरराष्ट्रीय करियर का आंकड़ा
रिंकू सिंह (Rinku Singh) भारतीय टीम के लिए वनडे और T20 दोनों में डेब्यू कर चुके हैं। रिंकू भारतीय टीम के लिए T20 में ज़्यादा पसंद किए जाते हैं। विस्फोटक बल्लेबाज़ रिंकू ने अब तक 25 मैच की 18 पारियों में 58.87 की शानदार औसत और 176 की स्ट्राइक रेट के साथ 471 रन जोड़े हैं। जिसमें उन्होंने 3 अर्धशतक भी जोड़े हैं।


