भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋषभ पंत बेहद कम समय में भारतीय टीम के पसंदीदा विकेटकीपर-बैटर बन गए हैं।
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड में हुआ था। ऋषभ पंत ने 12 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। पंत ने 1 फरवरी 2017 को अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था।
ऋषभ पंत ने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में गाबा के मैदान पर शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। इस टेस्ट मैच में उन्होंने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन दिया था।
साल 2022 के दिसंबर में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का कार एक्सीडेंट हो गया था। इस भयानक हादसे में पंत की जान तो बच गई थी। लेकिन वह बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। इस हादसे कि वजह से पंत को करीब डेढ़ साल से ज्यादा समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था।
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईपीएल 2024 से खेल जगत में वापसी की । हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। ऋषभ पंत ने 142 इंटरनेशनल मैच में 4,512 रन बनाए हैं। वहीं इनके नाम 7 इंटरनेशनल शतक भी दर्ज हैं।
‘गाबा का हीरो’
भारतीय टीम के प्रशंसक ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को ‘गाबा का हीरो’ भी कहते है। साल 2021 में खेले गए इस टेस्ट मैच में पंत ने शानदार 89 रन की नाबाद पारी खेली थी। भारत ने गाबा टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से धूल चटाई थी। गाबा में ऑस्ट्रेलिया को 33 साल बाद किसी देश ने टेस्ट मैच हराया था। भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को 2-1 से अपने नाम किया था।
क्रिकेट में शुरुआती वर्षों की मेहनत के बदौलत पंत ने रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया। इसके अगले महीने ही 2015-16 सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी के रास्ते उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में भी कदम रख लिया।
पंत 2016-17 में खेले गए रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ 308 रन बना कर चर्चा में आए थे। वह first class क्रिकेट में तीन शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए और जल्द ही पूरे भारत में उनके प्रतिभा की चर्चा होने लगी।
साल 2016 में ऋषभ पंत भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा बने और इसी साल उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स के टीम ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा। फिलहाल वह इसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। पंत साल 2017 में अपने पहले आईपीएल सीजन में 14 पारियों में 366 रन बनाकर लोगों की नजर में आ गए थे।
ऋषभ पंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।


