More
    HomeCrimeSalman Khan को फिर से किसने दी धमकी? मांगे 2 करोड़

    Salman Khan को फिर से किसने दी धमकी? मांगे 2 करोड़

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले ने अभिनेता से 2 करोड़ रुपये की मांग की है।

    धमकी देने वाले ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजा है।

    मैसेज भेजने वाले शख्स ने सलमान खान (Salman Khan) को धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो बॉलीवुड एक्टर को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

    ट्रैफिक पुलिस ने मामले की सूचना वर्ली पुलिस (Mumbai Police) को दी, जिसने मामला दर्ज कर मैसेज भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

    सलमान खान (Salman Khan) को धमकी का ताजा मामला सलमान खान और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नोएडा से एक युवक की गिरफ़्तारी के दो दिन बाद सामने आया है।

    मुंबई पुलिस ने सलमान खान (Salman Khan) और जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सोमवार को यूपी के नोएडा से 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया था।

    मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले जीशान सिद्दीकी के हेल्पलाइन नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा और बाद में उस पर वॉयस कॉल किया, जिसमें उसने सिद्दीकी और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी।

    यह घटना शुक्रवार की है। मुंबई पुलिस आरोपी को रिमांड पर ले गई है।

    पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक सब्जी बेचने वाले को गिरफ्तार किया था जिसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान (Salman Khan) को धमकी दी थी और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।

    गौरतलब है कि जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी की बीते 12 अक्टूबर को बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी तीन बार के विधायक और महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री रह चुके थे।

    लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने एनसीपी नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली थी, जिसने सलमान खान के साथ बाबा सिद्दीकी के करीबी रिश्तों को उनकी हत्या वजहों में से एक बताया था।

    (मुंबई में सलमान खान के घर Galaxy Apartment के बाहर पुलिस)

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this