More
    HomeNational'वोटिंग के दौरान बुर्का हटाकर न हो मुस्लिम महिलाओं की चेकिंग...' Samajwadi...

    ‘वोटिंग के दौरान बुर्का हटाकर न हो मुस्लिम महिलाओं की चेकिंग…’ Samajwadi Party ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर कल यानी 20 नवंबर को उप चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले Samajwadi Party ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

    Samajwadi Party ने पत्र में लिखा है कि मतदान के दौरान मुस्लिम महिलाओं की बुर्का हटाकर चेकिंग नहीं किया जाए। क्योंकि इस तरह की चेकिंग से मुस्लिम महिलाएं डर जाती हैं और मतदान नहीं कर पाती हैं। Samajwadi Party ने चुनाव आयोग से अपील की कि पुलिस द्वारा शक्तियों के गलत इस्तेमाल को रोकने की मांग की है।

    बुर्का हटाना मुस्लिम महिलाएं निजता का उल्लंघन मानती है- Samajwadi Party

    सपा ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा कि मुस्लिम महिलाएं अगर बुर्का पहनकर मतदान केंद्र आती हैं तो पुलिस या अन्य सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। ऐसी महिलाएं अपनी पहचान साबित करने के लिए अन्य तरीकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। पार्टी का यह भी कहना है कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का हटाने के डर से वोट डालने से कतराती हैं। पत्र में आगे लिखा कि बुर्का हटाने को मुस्लिम महिलाएं निजता का उल्लंघन समझती है।

    पुलिसकर्मी नहीं करे वोटर आईडी की जांच- श्याम लाल पाल

    समाजवादी पार्टी के यूपी अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग उठाई है कि रिटर्निंग ऑफिसर, जनरल ऑब्जर्वर और पुलिस अधिकारियों को लिखित आदेश जारी किया जाए कि वोटिंग के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी मतदाता के वोटर आईडी की जांच नहीं करेगा। पत्र में आगे कहा गया है कि मतदाता पहचान-पत्र की जांच करने का अधिकार मतदान अधिकारी के पास है।

    यूपी में 9 सीटों पर होगा मतदान

    आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उप चुनाव होने वाला है। बुधवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। सोमवार शाम से ही प्रचार प्रसार थम गया है। चुनाव का नतीजा 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this