More
    HomeNationalसंभल सांसद Barq पर लगा 1.91 करोड़ का जुर्माना, बिजली चोरी का...

    संभल सांसद Barq पर लगा 1.91 करोड़ का जुर्माना, बिजली चोरी का है आरोप

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के संभल से सांसद जियाउर रहमान बर्क फिर से एक बार सुर्खियों में बने हुए हैं। यूपी बिजली विभाग ने जियाउर रहमान Barq पर बिजली चोरी का आरोप लगाया है।

    बिजली विभाग ने Barq पर अवैध तरीके से बिजली प्रयोग करने का आरोप लगाया है। बिजली विभाग ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सांसद जियाउर रहमान बर्क पर बिजली विभाग ने 1 करोड़ 91 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

    Barq पर लगा है बिजली चोरी का आरोप

    दीपा सराय इलाके में उनके आवास पर बिजली चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सांसद के खिलाफ बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बर्क के आवास पर बिजली भी काट दी गई है। बिजली अधिकारियों ने बताया कि बर्क़ के घर में जुलाई से लेकर नवंबर तक बिजली का बिल जीरो यूनिट का आया है। बिजली विभाग ने बताया कि सांसद ज़िया उर रहमान के यहां पूरे साल का सिर्फ 3,638 रुपए का बिल आया है।

    Barq के खिलाफ किया गया FIR

    आपको बता दें कि बिजली विभाग ने पैसे की रिकवरी के लिए नोटिस भेजा है। रकम नहीं जमा करने पर विभाग की तरफ से कार्रवाई की बात भी कही गई है। बिजली विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बिजली विभाग टीम की ओर से पड़ताल की गई। उपभोक्ता के मीटर की जांच करने पर यह स्पष्ट हो गया है कि मीटर से छेड़छाड़ करके बिजली चोरी की गई है।

    बिजली चोरी के मामले में सांसद की सफाई भी सामने आई है। उन्होंने कहा है कि वो लगातार बिजली का बिल भरते हैं। उनके खिलाफ बिजली बिल की इस कार्रवाई का वो कानूनी जवाब देन को तैयार हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें और उनकी समुदाय को मौजूदा सरकार जानबूझकर टारगेट कर रही है।  

    Barq पर लगा है संभल हिंसा भड़काने का आरोप

    आपको बता दें कि सपा सांसद के खिलाफ संभल हिंसा भड़काने का आरोप लगा था। यूपी पुलिस ने बर्क के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। मामले की जांच भी चल रही है। बर्क़ पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा है। बर्क़ ने अपना पक्ष रखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की है। याचिका में बर्क़ ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की भी मांग की है।

    यूपी पुलिस ने आरोप लगाया है कि मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा का कारण उनका भड़काऊ भाषण था। जिस वजह से हिंसा को हवा मिली। रिट याचिका में सांसद ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है। उन्हें इस मामले में जबरन फंसाया गया है। सांसद के वकील की माने तो, वह घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे, फिर भी उन्हें मामले में आरोपी बनाया गया है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...