बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) दशहरा के शुभ अवसर पर अपने नए सरकारी आवास 5, देशरत्न मार्ग में शिफ्ट हो गए।
सम्राट चौधरी विजयादशमी के दिन दोपहर 12 बजे से 1 बजे के विधिवत पूजा-पाठ करने के बाद अपने नए आवास में शिफ्ट हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सम्राट चौधरी के गृह प्रवेश में पहुंचे थे।
आपको बता दें कि सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) से पहले 5, देशरत्न मार्ग में तेजस्वी यादव रहते थे। बिहार में सरकार बदलने के बाद सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को यह बंगला आवंटित किया गया है।
बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद से तेजस्वी यादव ने बंगला खाली नहीं किया था। भवन निर्माण विभाग के नोटिस जारी करने के बाद तेजस्वी यादव ने बंगला खाली किया था। 5 अक्टूबर को तेजस्वी यादव ने बंगला खाली किया था।
तेजस्वी यादव के 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास खाली करने के बाद काफी बवाल भी मचा था। बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर सरकारी आवास से टोंटी चोरी करने का आरोप लगाया था। बीजेपी ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा था कि सरकारी आवास से टोंटी, गीजर, सोफा सेट, एसी, कुर्सियां चोरी करके ले गए हैं।
बिहार सरकार में पूर्व उपमुख्यंत्री तेजस्वी यादव ने 5, देशरत्न मार्ग खाली कर दिया हैं। अब उनका नया पता 1, पोलो रोड होगा। आपको बता दें कि 1, पोलो रोड पहले विजय सिन्हा को आवंटित किया गया था। बिहार में नेता प्रतिपक्ष को 1, पोलो रोड आवंटित किया जाता है।


