More
    HomeSportsSania Mirza को बनाया गया दुबई का स्पोर्ट्स एंबेसडर, इस भारतीय क्रिकेटर...

    Sania Mirza को बनाया गया दुबई का स्पोर्ट्स एंबेसडर, इस भारतीय क्रिकेटर को भी मिला बड़ा सम्मान

    Published on

    spot_img

    भारतीय टेनिस स्टार Sania Mirza को दुबई ने खेल राजदूत नियुक्त किया है। साथ ही भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को भी एंबेस्डर बनाया गया है।

    Sania Mirza ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सानिया मिर्जा को दुबई का स्पोर्ट्स एंबेसडर बनाया गया है। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा लंबे समय से दुबई में रह रही हैं। सानिया ने दुबई में घर भी खरीद लिया है। सानिया का बेटा भी दुबई के स्कूल में ही पढ़ाई करता है। सानिया शादी के बाद से ही दुबई को अपना दूसरा घर मानती है।

    Sania Mirza ने इंस्टाग्राम पर साझा की खुशखबरी

    मंगलवार को दुबई स्पोर्ट्स रिट्रीट नाम के एक इवेंट में सानिया शामिल हुईं थी। जहां इसका ऐलान किया गया। यह नियुक्ति वैश्विक खेल समुदाय पर सानिया के स्थायी प्रभाव को दर्शाता है। सानिया को उनके करीबी लोगों ने इस सम्मान के लिए उन्हें बधाई दी। Sania Mirza ने भी अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी में खुशखबरी साझा की। सानिया मिर्जा ने इंवेंट से जुड़े कई वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की।

    हरभजन सिंह को भी बनाया गया एम्बेसडर

    सानिया के अलावा एमएमए फाइटर खबीब को भी एंबेसडर बनाया गया है। इसी के साथ ही पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को दुबई स्पोर्ट्स का एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि हरभजन सिंह राज्यसभा के सांसद भी है।

    सानिया को मिल चुका है पद्मश्री

    Sania Mirza भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी रही हैं। साल 2003 से 2013 तक लगातार सानिया मिर्जा ने टेनिस में अपना दबदबा बनाकर रखा था। उन्होंने महिला टेनिस संघ के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बनाकर रखा था। Sania Mirza ने मात्र 18 वर्ष की उम्र में अपनी वैश्विक पहचान बना ली थी। भारत सरकार ने साल 2006 में सानिया को ‘पद्मश्री’ से सम्मानित था।

    सानिया यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। उन्हें 2006 में अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का ‘मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर अवार्ड’ भी दिया था। सानिया ने 2008 बीजिंग, 2012 लंदन, 2016 रियो और 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधत्व किया था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...