महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) को मानहानि केस में दोषी ठहराया गया है।
मुंबई के मझगांव में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने डॉ मेधा किरीट सोमैया की शिकायत पर सुनवाई करते हुए राउत को 15 दिन जेल की सजा सुनाई है। साथ ही संजय राउत (Sanjay Raut) पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
डॉ मेधा सोमैया के वकील विवेकानंद गुप्ता ने कहा, “माननीय अदालत ने संजय राउत (Sanjay Raut) को 15 दिन की जेल का आदेश दिया है और उन पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।”
भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी और मुंबई के रुइया कॉलेज में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री की प्रोफेसर मेधा सोमैया ने अपनी शिकायत में कहा था कि राउत ने उनके और उनके पति के खिलाफ निराधार और पूरी तरह से अपमानजनक आरोप लगाया था।
आपको बता दें कि मेधा सोमैया ने NGO युवा प्रतिष्ठान द्वारा किए गए 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले में शामिल होने के आरोपों के लिए शिवसेना (यूबीटी) सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
संजय राउत (Sanjay Raut) को मानहानि के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 500 और धारा 499 के तहत दोषी पाया गया है। और उन्हें 15 दिनों के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई हैं। उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
वकील विवेकानंद गुप्ता के माध्यम से दायर मेधा सोमैया की शिकायत में कहा गया है कि अप्रैल 2022 से, राउत ने उनके खिलाफ मीडिया में “दुर्भावनापूर्ण और अनुचित शरारती बयान” दिए थे और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट के माध्यम से बड़े पैमाने पर जनता के बीच प्रकाशित और प्रसारित किया गया था।
उन्होंने शिकायत में कहा था कि संजय राउत (Sanjay Raut) द्वारा दिया गया दुर्भावनापूर्ण बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी व्यापक रूप से साझा किया गाया था।
संजय राउत के वकील और उनके भाई सुनील राउत ने कहा कि उन्होंने जमानत याचिका दायर की है और इस आदेश के खिलाफ मुंबई सत्र न्यायालय में अपील करेंगे।


