More
    HomeSportsAustralia दौरे के लिए महिला टीम घोषित, शेफ़ाली बाहर

    Australia दौरे के लिए महिला टीम घोषित, शेफ़ाली बाहर

    Published on

    spot_img

    अगले महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के ख़िलाफ़ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है।

    विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफ़ाली वर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड परीक्षा के चलते न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ घरेलू वनडे सीरीज मिस करने के बाद विकेटकीपर ऋचा घोष की टीम में वापसी हुई है।

    न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज में चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर रहने वाली आशा शोभना अभी भी बाहर हैं। पिछली सीरीज के लिए पूजा वस्त्रकर को आराम दिया गया था और वह भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।

    श्रेयंका पाटिल, दयालन हेमलता, सयाली सतघरे और उमा छेत्री इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। न्यूज़ीलैंड सीरीज में डेब्यू करने वाली साइमा ठाकोर और तेजल हसबनिस की भारतीय टीम में जगह बरक़रार है।

    बैटर प्रिया पुनिया और हरलीन देओल को बुलावा आया है जबकि लेग स्पिनर मिन्नू मणि और तितास साधु को भी 16 सदस्यीय टीम में चुना गया है।

    Australia के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 5 दिसंबर को जबकि दूसरा मैच 8 दिसंबर ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। वहीं 11 दिसंबर को पर्थ में तीसरा मैच खेला जाएगा।

    तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम :

    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमाह रॉड्रिग्स, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, मिन्नु मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकोर

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this