More
    HomeEntertainmentआंखों की गुस्ताखियां में Vikrant Massey संग नजर आएंगी शनाया कपूर

    आंखों की गुस्ताखियां में Vikrant Massey संग नजर आएंगी शनाया कपूर

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड स्टार Vikrant Massey अपनी फिल्म ’12th Fail’ की बड़ी सफलता के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

    Vikrant Massey की आगामी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ भी सुर्खियां बना रही है। इसी बीच खबर आई है कि विक्रांत मैसी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से शनाया कपूर डेब्यू कर रही है। आपको बता दें कि शनाया कपूर अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं।

    फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

    आंखों की गुस्ताखियां फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबर साझा की। जानकारी के अनुसार, संतोष सिंह इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण मनसी और वरुण बांग्ला द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसकी कहानी निरंजन आयंगर और मनसी बांग्ला ने लिखी है। फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा द्वारा तैयार किया जा रहा है।

    लवर ब्वॉय का किरदार है रोमांचक चुनौती- Vikrant Massey

    Vikrant Massey ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा, “एक लवर ब्वॉय का किरदार निभाना रोमांचक चुनौती है। आंखों की गुस्ताखियां का स्केल सचमुच काफी बड़ा है। एक रोमांटिक लीड के रूप में मानसी ने मुझ पर विश्वास दिखाया है। हम लोग मिलकर कुछ खास बना रहे हैं। यह रोल मुझे देने के लिए मैं मानसी और वरुण बांग्ला का आभारी हूं। संतोष सिंह के साथ फिर से काम करना मेरे लिए रचनात्मक रूप से काफी संतोषजनक है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं शनाया के साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।”

    विक्रांत के साथ स्क्रीन साझा करना रोमांचक- शनाया

    इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही शनाया कपूर ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत रोमांचक है कि मैं विक्रांत के साथ स्क्रीन साझा कर रही हूं। इस फिल्म का किरदार मेरे दिल के बेहद करीब है। इस फिल्म का किरदार काफी मजबूत, भावुक और जीवंत है। इस अवसर के लिए मैं फिल्म मेकर्स का आभार व्यक्त करती हूं। हमें इस यात्रा में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता है।

    रस्किन बांड की कहानी पर आधारित है फिल्म

    आंखों की गुस्ताखियां एक रोमांटिक फिल्म है। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखक रस्किन बांड की एक लघु कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को मुंबई, मसूरी और यूरोप में शूट किया जाएगा।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...