More
    HomeEntertainmentराजकीय सम्मान के साथ हुआ Sharda Sinha का अंतिम संस्कार

    राजकीय सम्मान के साथ हुआ Sharda Sinha का अंतिम संस्कार

    Published on

    spot_img

    हाल ही में बिहार की स्वर कोकिला Sharda Sinha का देहांत दिल्ली एम्स में हो गया था।

    इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बिहार की राजधानी पटना ले जाया गया। आज Sharda Sinha का अंतिम संस्कार हुआ। शारदा सिन्हा की अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ निकाली गई। उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर किया गया है।

    राजकीय सम्मान से हुआ Sharda Sinha का अंतिम संस्कार

    आपको बता दें कि दो महीना पहले शारदा सिन्हा के पति का अंतिम संस्कार भी गुलबी घाट पर ही हुआ था। शारदा सिन्हा की अंतिम इच्छा थी कि जहां उनके पति का अंतिम संस्कार हुआ था वहीं उनका भी अंतिम संस्कार किया जाए। शारदा सिन्हा के अंतिम यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके बेटे अंशुमान ने उन्हें कंधा दिया है।

    अंतिम यात्रा में पहुंचे रामकृपाल यादव

    शारदा सिन्हा की अंतिम यात्रा में पूर्व सांसद रामकृपाल यादव भी उन्हें कंधा देने पहुंचे हैं। वीडियो में दिखता है कि शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर को मुक्ति रथ में रखकर श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। आपको बता दें कि शारदा सिन्हा के अंतिम यात्रा में बड़े-बड़े नेता भी शामिल हुए हैं। शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि शारदा सिन्हा देश का गौरव थीं, उनका सफर छठ मईया के गानों से शुरू हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि यह ऐसा संयोग है कि छठ पूजा के दौरान उनका निधन हो गया।

    सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घर पहुंचकर Sharda Sinha को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने परिवार को ढांढस बंधाया। सीएम नीतीश कुमार ने शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदा सिन्हा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका निधन बिहार और भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सीएम के साथ मंत्री विजय चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय झा और कई अन्य नेता मौजूद थे।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36