More
    HomeNationalShare Market हुआ धड़ाम, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये डूबे

    Share Market हुआ धड़ाम, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये डूबे

    Published on

    spot_img

    भारतीय शेयर बाजार (Share Market) के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र नुकसान वाला रहा। बाजार में चौतरफा गिरावट देखी गई। भारी बिकवाली के कारण निफ्टी और सेंसेक्स दोनों पांच महीने के निचले स्तरों पर पहुंच गए।

    कारोबार के अंत में सेंसेक्स 984 अंकों (1.25 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,690 और निफ्टी 324 अंक (1.36 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 23,559 पर था।

    गिरावट के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप करीब 6 लाख करोड़ रुपये कम होकर 430 लाख करोड़ रुपये रह गया है, जो कि कल (मंगलवार को) 436 लाख करोड़ रुपये था।

    बिकवाली का सबसे अधिक दबाव मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर पर देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,456 अंक या 2.64 प्रतिशत गिरकर 53,800 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 532 अंक या 2.96 प्रतिशत गिरकर 17,458 पर था।

    27 शेयर लाल निशान में बंद हुए

    एनएसई के करीब सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। रिल्यटी, इन्फ्रा, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, मेटल, और पीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट थी।

    सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    एमएंडएम, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडडी टॉप लूजर्स थे। एनटीपीसी, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस गेनर्स थे।

    पीएल कैपिटल-प्रभुदास लीलाधर के एडवाजरी -प्रमुख, विक्रम कसाट का कहना है कि आज लागातार पांचवा दिन है, जब भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली, बढ़ती महंगाई और खराब कॉरपोरेट आय का होना है, जिसके कारण निवेशकों का आत्मविश्वास हिला हुआ है।

    चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, निफ्टी में लगातार गिरावट का ट्रेंड जारी है और इस कारण सेंटीमेंट भी नकारात्मक बना हुआ है। मौजूदा स्तरों को देखते हुए निफ्टी में 23,650 एक बेहद अहम सपोर्ट होने वाला है और अगर यह टूटता है तो 23, 400 के भी स्तर देखने को मिल सकते हैं। ऊपरी स्तरों पर 24,200 एक बड़ी रुकावट का स्तर है।

    बैंक निफ्टी में 50,500 और 50,000 का स्तर एक अहम सपोर्ट है। अगर यह 52,400 के ऊपर निकलता है तो 52,800 और 53,000 के स्तर तक जा सकता है।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...