Share Market News: इजरायल-ईरान जंग के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और SEBI के पेश किए गए नए F&O नियमों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।
गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1769 अंक गिरकर 82497 पर जबकि एनएसई निफ्टी 546 अंक टूटकर 25250 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा गिरे वहीं JSW स्टील के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े।
मार्केट के जानकारों के मुताबिक, ईरान पर इजरायल की जवाबी कार्रवाई का डर शेयर बाजार (Share Market) पर मंडरा रहा है।
बाजार के गिरावट में योगदान देने वाली दूसरी वजह SEBI के दिशानिर्देशों में बदलाव था। इनमें सेबी के F&O के लिए किए गए छह बदलाव शामिल हैं।
सभी सेक्टर के शेयरों में गिरावट रही इसमें रियलिटी, ऑयल एंड गैस, आईटी, ऑटो, प्राइवेट सेक्टर बैंक, कैपिटल गुड्स और फाइनेंशियल सर्विस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।
एशियाई बाजारों में जापान का Nikkei बढ़त के साथ जबकि हॉन्गकॉन्ग का Hang Seng और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite Index) गिरावट के साथ बंद हुए।
यूरोपीय बाजार मिले जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे, वहीं वॉल स्ट्रीट (Wall Street) बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 5,579 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे। जबकि भारतीय शेयर बाजार (Share Market) बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर बंद रहे।


