More
    HomeWorld newsईरान ने Israel पर सैकड़ों मिसाइलें दागीं, तीसरे विश्व युद्ध का डर!

    ईरान ने Israel पर सैकड़ों मिसाइलें दागीं, तीसरे विश्व युद्ध का डर!

    Published on

    spot_img

    ईरान ने इजरायल (Israel) पर मंगलवार रात बड़ा हमला कर दिया। ईरान ने इजरायल पर 200 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इस घटना के बाद तीसरे विश्व युद्ध की आहट सुनाई देने लगी है।

    इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है और उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। दूसरी तरफ, ईरान ने कहा है कि यह ईरान के हितों और नागरिकों की रक्षा के लिए जरूरी था।

    भारतीयों के लिए सलाह

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने मौजूदा हालात को देखते हुए अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को ईरान की सभी गैर-ज़रूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है। इस समय ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को भी कहा गया है।

    तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने मौजूदा हालत को देखते हुए इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की तरफ से जारी किए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।

    इजरायली डिफेंस सर्विसेज (IDF) के मुताबिक, हमले में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। IDF ने जेरूसलम के ऊपर ईरान की तरफ से छोड़ी गई मिसाइलों की बौछार का वीडियो भी रिलीज किया है।

    फुटेज से पता चलता है कि ईरान ने इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय, नेवातिम एयरबेस और तेल नोफ एयरबेस को निशाना बनाकर हमला किया था।

    बीते दिनों इजरायल (Israel) ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के 1600 ठिकानों पर बम बरसाए थे। इन हमलों में कम से कम 492 लोग मारे गए और करीब 1645 लोग घायल हुए थे।

    इसके बाद, बीते शनिवार को इजरायल ने बेरूत में हवाई हमले किए जिसमें हिज़्बुल्लाह (Hezbollah) के चीफ हसन नसरल्लाह की मौत हो गई। इस हमले में नसरल्लाह के साथ उसकी बेटी जैनब और हिज़्बुल्लाह के कई बड़े कमांडर और सदस्य भी मारे गए।

    तेल की कीमतों में उछाल

    इजराइल (Israel) पर ईरान के मिसाइल हमलों के बाद तेल की कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 1% बढ़कर 74.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत बताने वाला बेंचमार्क है।

    चिंता है कि मध्य पूर्व में इस तरह के टकराव से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते होने तेल के बिजनेस पर असर पड़ सकता है। होर्मुज स्ट्रेट ओमान और ईरान के बीच स्थित है। आपको बता दें कि दुनिया के 20% तेल का बिजनेस यहीं से होता है।

    अमेरिका का रुख

    मौजूदा हालत पर अमेरिका भी नजर बनाए हुए है। ईरान के इजरायल (Israel) पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ मीटिंग की।

    बाइडन ने कहा है कि अमेरिका पूरी तरह से इजरायल का समर्थन करता है। बाइडन ने अमेरिकी सेना से कहा है कि वो ईरानी हमलों से इजराइल की रक्षा करे और इजराइल की तरफ दागी गईं मिसाइलों को मार गिराए।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...