बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से चंद घंटे पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) पीठ की चोट के कारण तीन मैच की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
चयन समिति ने रोहित शर्मा के पसंदीदा प्लेयर्स में से एक तिलक वर्मा को शिवम दुबे (Shivam Dube) की जगह पर टीम में शामिल किया है। तिलक वर्मा ग्वालियर में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। भारत और बांग्लदेश के बीच में तीन मैच की टी-20 सीरीज खेली जानी है।
टी-20 मैच से ठीक पहले भारत को करारा झटका लगा है। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने ग्वालियर में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से पहले इस बात की पुष्टि की है। बीसीसीआई ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज शिवम दुबे की पीठ में चोट लगने के कारण वह तीन मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।
बीसीसीआई ने टी-20 श्रृंखला के लिए दुबे (Shivam Dube) के स्थान पर मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का चयन किया है। तिलक वर्मा रविवार को ग्वालियर में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है कि “सीनियर चयन समिति ने शिवम के स्थान पर तिलक वर्मा को नामित किया गया है।
आपको बता दें कि शिवम दुबे ने अब तक भारत के लिए 33 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 448 रन बनाए हैं और 11 विकेट लिए हैं।
वहीं 21 वर्षीय तिलक वर्मा ने भारत के लिए 16 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 336 रन बनाए हैं। साथ ही अपनी गेंदबाजी के दम पर कुछ विकेट भी लिए हैं।
प्लेइंग XI में भी होगा बदलाव
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ये भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव, तिलक वर्मा मैदान पर अपना जलवा बिखेरेंगे।


