बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म Singham Again का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
Singham Again ने बॉक्स ऑफिस पर 206 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। आपको बता दें कि सिंघम अगेन दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को रिलीज हुई थी।
Singham Again ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंघम अगेन ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने आठवें दिन 8 करोड़, नौवें दिन 12.25 करोड़ और दसवें दिन 13.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर 206 करोड़ की कमाई कर ली है।
आपको बता दें कि Singham Again इस साल बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले स्त्री 2 और फाइटर फिल्म ने ही 200 करोड़ की कमाई की थी।
अजय देवगन की चौथी फिल्म ने कमाया 200 करोड़
Singham Again अजय देवगन की चौथी फिल्म है जिसने 200 करोड़ से अधिक का क्लेक्शन किया है। इससे पहले तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर ने 277.75 करोड़ की कमाई थी। वहीं, द्दश्यम 2 ने भी 239 करोड़ की कमाई की थी। अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन ने भी देशभर में 205 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
वर्ल्डवाइड 300 करोड़ कमाने के करीब है Singham Again
आपको बता दें कि Singham Again ने विदेश में भी 63 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सिंघम अगेन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 295 करोड़ पहुंच गया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार तक सिंघम अगेन 300 करोड़ का आकंडा पार कर जाएगी। सिंघम अगेन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इससे पहले सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल की थी।
अजय देवगन निभा रहें हैं मुख्य किरदार
Singham Again में अजय देवगन के साथ करीन कपूर मुख्य किरदार निभा रही है। फिल्म में दीपीका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, रवि किशन और जौकी श्रॉफ भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सिंघम अगेन में सलमान खान का कैमियो भी दर्शकों को बहुत पंसद आ रहा है।


