बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) आखिरकार शुक्रवार (1 नवंबर) को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई।
रोहित शेट्टी फैक्टर, रामायण का एंगल और सबसे अहम बड़े बड़े सितारों से भरी इस मूवी (Singham Again) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है।
इस फिल्म (Singham Again) में बॉलीवुड के 8 बड़े कलाकार हैं- अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ।
फिल्म (Singham Again) का मुख्य आकर्षण रणवीर सिंह हैं। उन्होंने शिवगढ़ में इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव उर्फ सिम्बा की भूमिका में शानदार अभिनय किया है।
दिलचस्प बात यह है कि उनके कुछ संवाद हाइलाइट हैं और रियल लाइफ की घटनाओं और मिसाल का जिक्र करते हैं।
फिल्म के एक गंभीर सीन में रणवीर अचानक People मैगजीन के लिए अपने न्यूड फोटोशूट का जिक्र करते हैं। इस फोटोशूट को लेकर खूब विवाद हुआ था।
कुछ समय बाद रणवीर एक अन्य किरदार से कहते हैं, “ये दिग्गज हैं जो राज कर रहे हैं और ‘गदर’ बना रहे हैं।”
इस तरह रणवीर ने सनी देओल की ओर इशारा किया जिनकी 2023 में रिलीज हुई मूवी गदर 2 ने 500 करोड़ रुपये की कमाई की।
इस डायलॉग के जरिए रणवीर ने दूसरे दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की ओर इशारा किया जिन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ के रूप में 2 बैक-टू-बैक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर दिए।
आखिर में, रणवीर पिता बनने और अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी का भी जिक्र करते हैं।
आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका इस साल 8 सितंबर को एक बच्ची के पेरेंट्स बने हैं।
दरअसल दीपिका जब सिंघम अगेन की शूटिंग कर रही थीं, तब वह प्रेग्नेंट थीं।


