Skin Care Tips: स्किन पर अंदर से निखार लाने के लिए डाइट में बदलाव करना बहुत ज़रूरी है। कुछ फूड आइटम्स में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारी स्किन के लिए वरदान से कम नहीं होते। आइए जानते हैं डेली फूड और आदतों के बारे में जिसको अपनाकर आपकी स्किन ग्लोइिंग और साफ़ हो जाएगी।
क्लियर और ग्लोइंग स्किन किसे नहीं पसंद है। इससे इंसान सुंदर तो लगता ही है साथ ही कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। हिन्दी सिनेमाओं में ऐसे ही थोड़ी मुखड़े की तुलना चांद की सुंदरता और उसकी चमक से की गई है। आइए जानते हैं कुछ आसान से कारगर उपाय जिससे आपकी स्किन करेगी अंदर से ग्लो (Skin Care Tips) जिसे देखकर हर कोई कहेगा आपकी तारीफ़ करते नहीं थकेगा।
ये है ग्लोइंग और क्लियर स्कीन की निंजा टेक्निक (Skin Care Tips)
- सब्ज़ियों के जूस का सेवन करना शुरू करें। टमाटर, पालक और पुदीना का जूस शरीर के अंदर जाकर उसे डिटॉक्स करता है और नेचुरल ग्लो भी देता है।
- थोड़ा-थोड़ा कर के खाएं: दिन भर में थोड़ा-थोड़ा भोजन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। जिसका असर चेहरे पे दिखता है।
- रिफाइंड फूड से बचें: चेहरे पर ग्लो के लिए रिफाइंड और तले हुए खाने से पूरी तरह बचना चाहिए। मुंहासों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो में ज्यादा अधिक फैट वाला खाना बिल्कुल न खाएं।
- संतरे का जूस पिएं: अगर आप फ्रेश संतरे का जूस पीते हैं तो त्वचा और बालों को सही पोषण मिलेगा। संतरे में विटामिन सी (Vitamin C) पाया जाता है। इसमें मौजूद न्यूट्रिशंस स्किन की ब्यूटी (Skin care tips) बढ़ाने का काम करता है।
- ख़ूब पानी और अच्छी नींद: शरीर में पानी की कमी ना होने दें। ख़ूब पानी पिएं। चाहें तो फ्रेश जूस या नारियल पानी भी पी सकते हैं। नींद अच्छी लेना का सीधा असर दिमाग और चेहरे पर पड़ता है। पानी और नींद ठीक करने से इससे फेस पर ग्लो आएगी और खूबसूरती बढ़ेगी।
- प्रोटीन – दिन भर में कम से कम 40-45 ग्राम प्रोटीन खाएं और फिर कुछ ही दिन में चेहरे की चमक-धमक नैचुरली बढ़ जाएगी।


