More
    HomePublic Topफेस्टिव सीजन में चलेंगी Special Trains, टिकट की किल्लत होगी दूर

    फेस्टिव सीजन में चलेंगी Special Trains, टिकट की किल्लत होगी दूर

    Published on

    spot_img

    Special Trains: त्योहारों का मौसम आने के साथ ही ट्रेनों में सीट की दिक्कत शुरू हो जाती है। टिकट नहीं मिलने से हर साल लाखों यात्री फेस्टिव सीजन में अपने घर नहीं पहुंच पाते।

    ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने की समस्या को देखते हुए पिछले कुछ सालों से रेल मंत्रालय फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चला रही हैं। इस साल भी उत्तर रेलवे ने घोषणा की है कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 6 हजार स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चलाई जाएंगी।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को जानकारी दी कि रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां की है। रेल मंत्रालय ने करीब 108 ट्रेनों (Special Trains) में जनरल कोच बढ़ाने की योजना बनाई है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सफर करने का अवसर मिल सके।

    साउथ सेंट्रल रेलवे ने भी फेस्टिव सीजन के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों (Special Trains) में स्पेशल व्यवस्था करने का फैसला किया है। रेलवे ने चेन्नई-तिरुपति रूट के बीच कई सारी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। ऐसा करने से एक ट्रेन में पहले से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे।

    बता दें कि ट्रेनों (Special Trains) में यह सुविधा 2 से 16 अक्टूबर 2024 के बीच ही मिल पाएगी। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इन ट्रेनों के बारे में..

    उत्तर रेलवे चलाएगी ये स्पेशल ट्रेन (Special Trains)-

    09013 उधना-वाराणसी-छपरा स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक)
    यह ट्रेन आने वाले पांच अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 तक उधना रेलवे स्टेशन से हर शनिवार को चलेगी। उधना से इस ट्रेन के चलने का समय सुबह के सात बजे तय किया गया है। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर में 13.25 बजे वाराणसी पहुंचेगी और शाम 19.30 बजे छपरा पहुंचेगी।

    09014 छपरा-वाराणसी-उधना स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक)
    यह ट्रेन छह अक्टूबर से 1 दिसंबर 2024 तक छपरा रेलवे स्टेशन से हर शनिवार रात 22.30 बजे चलेगी। ट्रेन अगले दिन तड़के 3.30 बजे वाराणसी और फिर अगले दिन सुबह 8.15 बजे उधना पहुंचेगी।

    09027 बांद्रा टर्मिनस- मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक)
    कानपुर – बाराबंकी के रास्ते मालदा टाउन को जाने वाली यह स्पेशल ट्रेन दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर बुधवार को बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन से चलेगी। बांद्रा टर्मिनल से यह ट्रेन सुबह के ग्यारह बजे चलेगी और अगले दिन शाम को 16.50 बजे बाराबंकी पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद यह ट्रेन अगले दिन 16.30 बजे पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन पहुंचेगी।

    09028 मालदा टाउन – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक)
    यह स्पेशल ट्रेन (Special Train) पांच अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 तक हर शनिवार को मालदा रेलवे स्टेशन से शाम 17.30 बजे अपने सफर की शुरुआत करेगी। रविवार को यह ट्रेन दोपहर 14.55 बजे बाराबंकी पहुंचेगी और सोमवार शाम 18.15 बजे अपने अंतिम स्टेशन बांद्रा टर्मिनस पर पहुंचेगी।

    09032 गोरखपुर – दहानू रोड स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक)
    गोरखपुर रेलवे स्टेशन से यह स्पेशल ट्रेन पांच अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 के बीच हर शनिवार को सुबह चार बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12.25 बजे दहानू रोड पहुंचेगी।

    09421 साबरमती – सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक)
    यह स्पेशल ट्रेन (Special Train) साबरमती रेलवे स्टेशन से पांच अक्टूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 के बीच हर शनिवार को चलेगी। साबरमती से यह ट्रेन शाम 19.45 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 18.30 बजे लखनऊ और फिर दूसरे सुबह 8.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।

    साउथ सेंट्रल रेलवे के इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच-

    -ट्रेन संख्या 16057: डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-तिरुपति सप्तगिरी एक्सप्रेस में एक सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच और एक चेयर कार जोड़ा जाएगा। यह वृद्धि 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक प्रभावी है।

    -ट्रेन नंबर 16053: डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-तिरुपति एक्सप्रेस में 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक एक General Second Class Coach और एक चेयर कार एक्स्ट्रा होगी।

    -ट्रेन नंबर 22616: कोयंबटूर-तिरुपति सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2024 तक एक सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच और एक चेयर कार कोच जोड़ा जाएगा।

    -ट्रेन नंबर 22618: जोलारपेट्टई और काटपाडी के रास्ते एसएमवीटी बेंगलुरु-तिरुपति सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 2024 तक एक सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच और एक चेयर कार कोच जोड़ा जाएगा।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...