More
    HomeSportsश्रीलंका क्रिकेट का बड़ा फैसला, Sanath Jayasuriya को बनाया स्थायी मुख्य कोच

    श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा फैसला, Sanath Jayasuriya को बनाया स्थायी मुख्य कोच

    Published on

    spot_img

    श्रीलंका क्रिकेट ने सोमवार को पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) को पुरुष क्रिकेट टीम का स्थायी मुख्य कोच नियुक्त किया है।

    सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने टी-20 विश्व कप 2024 के बाद अंतरिम कोच के रूप में कार्यभार संभाला था। अब वे 31 मार्च, 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे।

    श्रीलंका क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कार्यकारी समिति ने सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) के हाल की अच्छी प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्थायी मुख्य कोच नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

    भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ सनथ जयसूर्या की कोचिंग में श्रीलंकाई खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। इसके इनाम स्वरूप उन्हें श्रीलंकाई पुरुष टीम का स्थायी मुख्य कोच बनाया गया है।

    बता दें कि भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के सफल प्रदर्शन के दौरान जयसूर्या अंतरिम मुख्य कोच के रूप में कार्यरत थे। क्रिकेट बोर्ड ने यह भी कहा कि यह नियुक्ति 1 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी हो चुकी है और 31 मार्च, 2026 तक बनी रहेगी।

    जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) के कोच बनने के बाद श्रीलंकाई टीम के खेल में काफी सुधार देखने को मिला था। उनका कार्यकाल भारत के टी-20 और वनडे सीरीज से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा और उनकी टीम को हराया था। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर, उन्होंने ओवल में तीसरा टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड को घरेलू श्रृंखला में 2-0 से हराया है।

    जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) का पहला असाइनमेंट पूर्णकालिक कोच के रूप में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली T20 और ODI श्रृंखला होगी। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच मैच 13 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। सनथ जयसूर्या की मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति श्रीलंका क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है।

    जयसूर्या का करियर ग्राफ

    जयसूर्या अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से वे गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए प्रसिद्ध थे। जयसूर्या का श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के साथ शानदार करियर रहा है।

    जयसूर्या ने 1989 से 2011 के बीच 110 टेस्ट, 445 वनडे और 31 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनकी बल्लेबाजी का हुनर ​​उनके स्कोर से पता चलता है।

    जयसूर्या ने टेस्ट मैच में 40.07 की औसत से 6,973 रन, वनडे में 36.75 की औसत से 13,430 रन और टी-20 इंटरनेशनल में 23.29 की औसत और 129.15 की स्ट्राइक रेट से 629 रन बनाए हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...