More
    HomeCrimeTeacher की AI से अश्लील फोटो बनाकर 9वीं के छात्रों ने किया...

    Teacher की AI से अश्लील फोटो बनाकर 9वीं के छात्रों ने किया वायरल

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कक्षा 9 के दो छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके अपनी शिक्षिका (Teacher) की फोटो को आपत्तिजनक रूप में बदलकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    आरोप है कि जब शिक्षिका (Teacher) ने इस मामले की शिकायत की तो इन छात्रों ने अन्य शिक्षिकाओं और छात्राओं की फोटो भी वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    गुरुवार 26 सितंबर को पीड़ित शिक्षिका (Teacher) ने शहर के सिविल लाइंस थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिक्षिका (Teacher) ने बताया कि वह एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाती हैं और उन्होंने तथा अन्य शिक्षिकाओं ने इंस्टाग्राम पर देखा कि उनकी तस्वीरें आपत्तिजनक रूप में वायरल (Viral) हो रही हैं।

    जानकारी करने पर पता चला कि स्कूल के ही दो छात्रों ने एआई (AI) की मदद से उनकी तस्वीरों को एडिट करके इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के अलग-अलग ग्रुपों में शेयर किया था।

    शिकायत करने पर छात्रों को डांटा गया, लेकिन उन्होंने इसके बाद अन्य शिक्षिकाओं और छात्राओं की तस्वीरें भी वायरल (Viral) करने की धमकी दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

    अश्लील फोटो वायरल (Viral) होने के बाद पीड़ित शिक्षिका (Teacher) बेहद परेशान हैं और मानसिक तनाव से जूझ रही हैं।

    यूपी पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में उन्होंने लिखा है, “कृपया मेरी पीड़ा को समझें। मैं गहरे तनाव में हूं। छात्रों ने सभी मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। फोटो वायरल होने से मेरी और मेरे परिवार की प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है।”

    शिक्षिका (Teacher) ने पुलिस से अपील की है कि सोशल मीडिया से उनके फोटो तुरंत हटवाए जाएं, ताकि उनकी और उनके परिवार की बदनामी को रोका जा सके।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की है। साइबर सेल ने शिक्षिका (Teacher) के फोटो को इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटवाने का काम शुरू कर दिया है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this