More
    HomeNationalबुलडोजर एक्शन पर Supreme Court सख्त, "योगी सरकार दे 25 लाख का...

    बुलडोजर एक्शन पर Supreme Court सख्त, “योगी सरकार दे 25 लाख का मुआवजा”

    Published on

    spot_img

    Supreme Court ने बुधवार को बुलडोजर एक्शन पर बड़ा फैसला सुनाया है।

    बुलडोजर एक्शन पर Supreme Court ने योगी सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में हुए बुलडोजर एक्शन पर कड़ी आपत्ति जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित को 25 लाख का मुआवजा देने को कहा है। आपको बता दें कि यह मामला महाराजगंज जिले का है। महाराजगंज जिले के वार्ड नंबर 16 मोहल्ला हामिदनगर में सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के लिए घरों को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया था।

    पीड़ित को 25 लाख का मुआवजा दें- Supreme Court

    फैसला सुनाते हुए सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि घर तोड़ने में किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूपी सरकार ने खुद हलफनामा देकर कहा है कि इस मामले में कोई नोटिस नहीं दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर नाराजगी जाहिर की। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि यूपी सरकार की ओर से कहा गया कि सिर्फ 3.6 वर्ग मीटर का अतिक्रमण था।

    सरकार की ओर से इसका कोई प्रमाण नहीं दिया गया। बिना नोटिस दिए आप किसी का घर कैसे तोड़ सकते हैं। किसी के भी घर में घुसना अराजकता है। सीजेआई ने कहा कि सरकार पीड़ित को 25 लाख रुपए का मुआवजा दें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह पूरी तरह से मनमानी है। जस्टिस जेबी पारदीवाल ने कहा कि आपके यह कहने का आधार क्या है कि यह अनाधिकृत था, आपने 1960 से क्या किया? पिछले 50 साल से क्या कर रहे थे?

    परिवार को घर खाली करने का समय नहीं दिया- Supreme Court

    Supreme Court ने सुनवाई के दौरान यूपी सरकार को फटकारते हुए कहा कि आपके अधिकारी ने पिछली रात सड़क चौड़ीकरण के लिए पीला निशान लगा दिया था। अगले दिन सुबह आप बुलडोजर लेकर आ गए, आपने परिवार को घर खाली करने का समय भी नहीं दिया। इस मामले में सड़क चौड़ीकरण तो सिर्फ एक बहाना नजर आता है।

    सीजीआई ने कहा कि यूपी सरकार ने NH की मूल चौड़ाई दर्शाने के लिए कोई दस्तावेज पेश नहीं किया है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को फटकारते हुए कहा कि NHRC की रिपोर्ट बताती है कि तोड़ा गया हिस्सा 3.75 मीटर से कहीं अधिक था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...