More
    HomeEntertainmentTabu हुईं 53 साल की, अजय देवगन के साथ इस फिल्म ने...

    Tabu हुईं 53 साल की, अजय देवगन के साथ इस फिल्म ने दिलाई बॉलीवुड में पहचान

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) आज (4 अक्टूबर को) अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। Tabu आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं।

    Tabu अपने शानदार अभिनय और अनोखे फैशन सेंस से करोड़ों दिलों पर राज करती आ रही हैं। चलिए आज उनके बर्थडे पर उनके तीन दशक लंबे फिल्मी करियर पर एक नजर डालते हैं।

    बाजार फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

    Tabu ने 1982 में सागर सरहदी की फिल्म ‘बाजार’ से एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1985 में ‘हम नौजवान’ में देव आनंद की बेटी की भूमिका निभाई।

    बतौर मुख्य अभिनेत्री Tabu का डेब्यू 1991 में तेलुगु फिल्म ‘कुली नं.1’ से हुआ था। इस फिल्म में वे साउथ एक्टर वेंकटेश के साथ नजर आईं थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी और ‘कुली नं.1’ ने उन्हें एक नई पहचान दी।

    विजयपथ ने दिलाई बॉलीवुड में पहचान

    इसके बाद, Tabu ने ‘पहला पहला प्यार’ से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। इसके बाद तब्बू ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ ‘विजयपथ’ में काम किया। इस फिल्म ने Tabu की किस्मत बदल दी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए तब्बू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। इसके बाद तब्बू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्में दीं।

    चांदनी बार के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

    उन्होंने ‘माचिस’ और ‘चांदनी बार’ जैसी फिल्मों के दम पर दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। इसके अलावा उन्हें ‘विरासत,’ ‘अस्तित्व,’ ‘चीनी कम,’ और ‘भूल भुलैया 2’ में शानदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला। उन्होंने ‘हैदर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता। फिल्म इंडस्ट्री में तब्बू के अमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 2011 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भी किया।

    Tabu हॉलीवुड में भी कर चुकी हैं काम

    हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा Tabu ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 2012 में ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘द नेमसेक’ जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में तब्बू की महिला प्रधान कॉमेडी फिल्म ‘द क्रू’ रिलीज हुई, जिसमें करीना कपूर खान और कृति सैनन भी थीं।

    Tabu की अगली फिल्म ‘ड्यून’ फ्रेंचाइज की प्रीक्वल सीरीज ‘ड्यून: प्रॉफेसी’ होगी। इसमें वे सिस्टर फ्रांसेस्का का किरदार निभाएंगी। बायन हर्बर्ट और केविन जे. एंडरसन के उपन्यास पर आधारित यह सीरीज नवंबर में जियो सिनेमा पर रिलीज की जाएगी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...