More
    HomeCrimeTaj Mahal को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 4 घंटे तक...

    Taj Mahal को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 4 घंटे तक चला तलाशी अभियान

    Published on

    spot_img

    UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित Taj Mahal को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद ताजमहल में 4 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया।

    Taj Mahal को बम को उड़ाने की खबर मिलने के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक अज्ञात शख्स ने मेल भेजकर ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। बम की धमकी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गई। सुबह करीब 11:40 बजे धमकी भरी मेल मिलने के बाद ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    Taj Mahal में नहीं मिला है बम- ताज सिक्योरिटी SP

    ताज सिक्योरिटी के SP सईद अरीब अहमद ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पर्यटन डिपार्टमेंट को एक ईमेल मिला है। उस आधार पर ही ताजगंज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। अभी जांच जारी है। मीडिया से बात करते हुए सईद अहमद ने कहा कि अभी तक ताजमहल में बम नहीं मिला है। लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्ते और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई है।

    पुलिस ने दर्ज कर लिया है FIR- दीप्ति वत्स

    उत्तर प्रदेश पर्यटन के उप निदेशक दीप्ति वत्स ने बताया कि संदिग्ध ईमेल को आगरा पुलिस को भेज दिया गया है। उसी आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कोई पहली बार नहीं है जब ताजमहल को ऐसी धमकियां मिली हों, शरारती तत्व ऐसी हरकतें करते रहते हैं। अब इस मामले में किसने यह धमकी भेजी है, इसकी जांच जारी है।

    चार घंटे तक चला तलाशी अभियान

    धमकी मिलने के बाद ही सीआईएसएफ ने तत्काल चेकिंग अभियान चलाया। करीब चार घंटे यानी दोपहर 2:30 बजे तक ताजमहल के एक एक कोने को चेक किया गया। आपको बता दें कि ताजमहल के चार घंटे तक चेकिंग करने के बाद भी कोई संदिग्ध समान नहीं मिला है। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।  

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this