बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता Tejashwi Yadav ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा पर योगी सरकार पर हमला बोला है।
Tejashwi Yadav ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना का उद्देश्य देश भर में सांप्रदायिक आधार पर ध्रुवीकरण करना था। तेजस्वी यादव ने बीजेपी को बिहार में इस तरह की चाल चलने के खिलाफ चेतावनी दी है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कुछ हो रहा है, वह निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में पुलिस और प्रशासन की पूर्ण गुंडागर्दी देख रहे हैं क्योंकि उन्हें अब कानून के शासन से कोई सरोकार नहीं है।
बीजेपी के लोग विकास की बात नहीं करते है- Tejashwi Yadav
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग विकास और मुद्दे की बात नहीं करते है। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से ये लोग तांडव कर रहे हैं उससे लगता है कि ये लोग चाहते हैं कि पूरे देश में हिंसक माहौल बने और नफरत फैलाएं।
पुलिस को गुंडा मवाली एवं अपराधी बना दिया गया है- Tejashwi Yadav
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ताज्जुब की बात है कि सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। मतलब पुलिस को गुंडा मवाली एवं अपराधी बना दिया गया है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन सब आईएएस एंव आईपीएस अधिकारियों को भी इस तरह का काम नहीं करना चाहिए। जो लोग भी संवैधानिक पद पर हैं उन्होंने संविधान की शपथ ले रखी है।
बिहार में कोई ऐसा करेगा तो हम लोग चुप नहीं बैठने वाले हैं- Tejashwi Yadav
उन्होंने कहा कि पुलिस का काम क्या है? सबके साथ इंसाफ करना एवं माहौल को ठीक करना, लेकिन जिस हिसाब से उत्तर प्रदेश में पुलिस का गुंडा करण कर दिया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी नफरत और अन्य हथकंडों से देश को तोड़ना चाहती है। इसलिए हम सब लोग एकजुट हैं। अगर बिहार में कोई ऐसा करेगा तो हम लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं।


