More
    HomeNationalप्रदेशTejaswi Yadav: बिहार में आया दिल्ली वाला ऑफर, Tejaswi देंगे 200 यूनिट...

    Tejaswi Yadav: बिहार में आया दिल्ली वाला ऑफर, Tejaswi देंगे 200 यूनिट फ्री बिजली

    Published on

    spot_img

    Tejaswi Yadav: बिहार में तेजस्वी यादव ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2025 में उनकी सरकार बनती है तो वो 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे।

    Tejaswi Yadav: चुनाव से पहले जनता को रिझाने के लिए सत्ता दल या विपक्ष कई तरह की स्कीम का ऐलान करते रहते हैं। ताज़ा मामला बिहार का है, जहां तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि उनकी सरकार 2025 में बनती है तो राज्य के लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे। गौरतलब है कि जिस भी राज्य में सरकार फ्री पानी, बिजली या किसी स्कीम के तहत नकद राशि बांटती है वहां पार्टी की सरकार बनती रही है। ऐसे में तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) का ये बयान सुर्खियों में है।

    नीतीश सरकार पर साधा निशाना

    बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार सरकार स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर बहस नहीं करना चाहती है। स्मार्ट मीटर से लोगों को परेशानी हो रही है। स्मार्ट मीटर को लेकर विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। तेजस्वी यादव ने कहा है कि स्मार्ट मीटर की वजह से लोगों का बिल ज्यादा आ रहा है। पूरे देश में सबसे महंगी बिजली बिहार में मिल रही है। इसलिए 2025 में अगर हमारी सरकार बनेगी तो 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी। बिजली बिल माफ़ भी किया जाएगा।

    बाग़ी विधायकों पर तेजस्वी का तंज

    बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने उन बाग़ी विधायकों का भी ज़िक्र किया जो मंत्रियों की कुर्सी पर आकर बैठ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सभी का सीटिंग अरेंजमेंट है। लेकिन बाग़ी विधायक अपनी मर्ज़ी से बैठ रहे हैं। जो बाग़ी विधायक हैं वो सिर्फ़ RJD के नेता हैं और हमलोग इंडी एलायंस के नेता हैं। जहां विपक्ष के लोग बैठते हैं उन्हें वहां बैठना चाहिए।

    तेजस्वी ने ये भी कहा कि वो और उनकी पार्टी विधानसभा स्पीकर का बहुत सम्माम करते हैं और बाग़ी विधायकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग करते हैं। विधानसभा में कोई भी किसी की भी सीट पर बैठ जा रहा है। ऐसा चलता रहा तो कोई किसी दिन आकर सीएम की कुर्सी पर भी बैठ जाएगा।

    तेजस्वी (Tejaswi Yadav) ने आगे कहा कि आरजेडी के बागी विधायक कहां बैठेंगे यह दल तय करेगा, क्योंकि वो आज भी पार्टी के विधायक हैं। इसलिए स्पीकर से हमने बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...